बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

बालोतरा में आवारा पशुओं का बढ़ता आतंक, नागरिकों ने जिला कलेक्टर से हस्तक्षेप की लगाई गुहार

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

बालोतरा।

शहर में आवारा पशुओं का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे आम नागरिकों का सड़क पर चलना मुश्किल हो गया है। गली–मोहल्लों में झुंड के झुंड घूमते बैल न सिर्फ राहगीरों के लिए खतरा बन रहे हैं, बल्कि कई बार अचानक लड़कर वाहनों को नुकसान पहुँचा रहे हैं। इस समस्या को लेकर स्थानीय नागरिकों में भारी रोष व्याप्त है।

वार्ड नंबर 3 की भाजपा कार्यकर्ता सोनल जैन ने जिला कलेक्टर बालोतरा को ज्ञापन सौंपकर बताया कि शहर के अधिकांश इलाकों में आवारा पशु खुले आम घूम रहे हैं, जिससे बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों के लिए घर से बाहर निकलना भी जोखिम भरा हो गया है। उन्होंने कहा कि पूर्व में भी इन आवारा पशुओं के कारण कई दुर्घटनाएँ हो चुकी हैं, लेकिन नगर परिषद द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है।

ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि बैल अक्सर सड़क पर ही आपस में भिड़ जाते हैं, जिससे Two-Wheeler एवं Four-Wheeler वाहनों को नुकसान पहुँचता है। कई बार राहगीर बीच सड़क पर फँस जाते हैं और गंभीर हादसे होने की आशंका बनी रहती है।

सोनल जैन ने जिला प्रशासन से मांग की है कि नगर पालिका को तत्काल सख्त निर्देश जारी किए जाएँ और आवारा पशुओं को गौशाला या सुरक्षित स्थानों पर भेजने की व्यवस्था की जाए, ताकि शहरवासियों को इस लगातार बढ़ती हुई समस्या से राहत मिल सके।

शहरवासियों ने भी उम्मीद जताई है कि जिला प्रशासन इस गंभीर मुद्दे पर जल्द कार्रवाई करेगा।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button