LIVE TVअपराधजम्मू कश्मीरपुंछब्रेकिंग न्यूज़

पुंछ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: तीन वाहन जब्त, छह गोवंश मुक्त – अवैध तस्करी पर कसा शिकंजा

ब्यूरो चीफ राजेश कुमार, पुंछ

 

पुंछ, 03 दिसंबर 2025।

जिला पुलिस पुंछ ने अवैध गोवंश परिवहन के खिलाफ अपनी मुहिम को और तेज करते हुए बीती रात बड़ी कार्रवाई अंजाम दी। पुलिस स्टेशन सुरनकोट और पुलिस स्टेशन मंडी की संयुक्त टीमों ने तीन वाहनों को जब्त करते हुए छह गोवंशों को सुरक्षित बचाया है।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ वाहन बिना अनुमति के गोवंशों को ले जा रहे हैं। सूचना के आधार पर देर रात पुलिस ने घेराबंदी कर पुलिस स्टेशन सुरनकोट क्षेत्र में दो वाहन तथा पुलिस स्टेशन मंडी क्षेत्र में एक वाहन को रोककर तलाशी ली। जांच में सभी वाहनों में गोवंश अवैध तरीके से ले जाए जा रहे थे।

पुलिस ने मौके पर ही तीनों वाहनों को कब्जे में लेकर छह गोवंशों को सुरक्षित छुड़ाया। इस संबंध में सुरनकोट थाने में दो अलग-अलग FIR तथा मंडी थाना में एक FIR संबंधित धाराओं में दर्ज की गई है। पुलिस अब इस मामले से जुड़े पूरे नेटवर्क की जांच में जुट गई है।

जिला पुलिस पुंछ ने स्पष्ट किया है कि गोवंश की अवैध तस्करी में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button