बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानशिक्षा
बालोतरा: विश्व दिव्यांग दिवस पर बच्चों को स्कूल ड्रेस व पाठ्य सामग्री का वितरण

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
बालोतरा, 03 दिसंबर 2025:
विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर आज स्नेह मनोविकास स्कूल में खरतरगच्छ युवा परिषद (KYUP) शाखा बालोतरा ने भामाशाओ के सहयोग से सभी बच्चों को स्कूल ड्रेस और आवश्यक पाठ्य सामग्री वितरित की।
इस अवसर पर सदस्य नीरज मेहता ने अपने माता-पिता की शादी की सालगिरह के उपलक्ष्य में सभी बच्चों को मिठाई और फल वितरित कर उनके चेहरे पर खुशी लायी।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री सिद्दार्थ दीप (न्यायाधीश, बालोतरा), समाजसेवी ओम प्रकाश बांठिया, वी क्लब के सदस्यगण, खरतरगच्छ युवा परिषद के सदस्यगण एवं स्कूल प्रबंधक समिति के सभी सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में KYUP अध्यक्ष दीपक सेठिया ने सभी बच्चों को बधाई देते हुए उनकी शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।
कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख सदस्यगण:
पुरुषोत्तम जी सेठिया
दीपक सेठिया
अभिषेक गोलेच्छा
पुरुषोत्तम जी मालू
मनीष जी बोहरा
नीरज जी मेहता
राजकुमार जी मालू
महावीर जी बोथरा
भरत जी संखलेचा
सुमित जी बोहरा
पदम जी सिंघवी
अर्पित जी मेहता
रमेश जी संखलेचा
मांगीलाल जी मालू
KYUP परिवार के सभी सदस्य कार्यक्रम में मौजूद रहे और दिव्यांग बच्चों के लिए उत्साहवर्धक माहौल बनाया।

Subscribe to my channel


