देशबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानस्वास्थ्य

विश्व एड्स दिवस पर जिला कारागृह, बालोतरा में कैदियों का किया गया एचआईवी टेस्ट

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

 माननीय राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के एक्शन प्लान के निर्देशानुसार, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बालोतरा अध्यक्ष श्री एम. आर. सुथार के आदेशानुसार “विश्व एड्स दिवस” के अवसर पर जिला कारागृह, बालोतरा में एड्स जांच शिविर का आयोजन किया गया।

राजकीय नाहटा अस्पताल के एड्स विभाग की चिकित्सकों की टीम द्वारा जिला कारागृह परिसर में टैक्निशियन टीम द्वारा कारागृह में निरूद्ध प्रत्येक बंदी की एचआईवी किट के माध्यम से जांच की गई। एड्स परिक्षण टेस्ट में कोई भी बंदी एचआईवी पोजिटिव नहीं पाया गया। प्राधिकरण सचिव श्री सिद्धार्थ दीप ने सचिव ने कारागार परिसर में उपस्थित सभी कैदियों को संबोधित करते हुए कहा कि एचआईवी/एड्स एक गंभीर स्वास्थ्य चुनौती है, लेकिन जागरूकता, सावधानी और सही जानकारी के माध्यम से इससे बचाव पूरी तरह संभव है। उन्होंने बताया कि संक्रमण मुख्य रूप से असुरक्षित यौन संबंध, संक्रमित सुइयों के उपयोग, तथा संक्रमित रक्त चढ़ाने से फैलता है। उन्होंने कैदियों से आग्रह किया कि किसी भी प्रकार की जोखिमपूर्ण गतिविधि से दूर रहें, हमेशा स्वच्छता का पालन करें, और किसी भी तरह की स्वास्थ्य समस्या होने पर तुरंत चिकित्सकीय सहायता लें। सचिव ने यह भी कहा कि सरकार और प्रशासन कैदियों की स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं और जेल में नियमित स्वास्थ्य जाँच, परामर्श सेवाएँ और जागरूकता कार्यक्रम जारी रहेंगे। एड्स जांच शिविर में नाहटा अस्पताल के एड्स विशेषज्ञ श्री सियाराम और उपकारापाल श्री मनोहर सिंह भाटी की सक्रिय भूमिका रही।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button