उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरीस्वास्थ्य

नेहा राठौर का हुआ सफल ऑपरेशन, आर्थिक तंगी में मिला विधायक रोमी साहनी का सहारा

 

रिपोर्ट – डॉक्टर संजय कुमार पांडेय, स्टेट हेड उत्तर प्रदेश

 मोबाइल नंबर: 737632175

पलिया, लखीमपुर खीरी।

कई वर्षों से कान दर्द की गंभीर समस्या से जूझ रही पलिया के मोहल्ला रंगरेजान की गरीब विधवा नेहा राठौर का इलाज आखिरकार सफल रहा। आर्थिक तंगी के कारण नेहा राठौर लंबे समय से उचित उपचार नहीं करा पा रही थीं, लेकिन जब परिस्थिति बिल्कुल विपरीत हो गई तो उन्होंने क्षेत्रीय विधायक रोमी साहनी से मदद की गुहार लगाई।

विधायक रोमी साहनी ने मानवता का परिचय देते हुए तुरंत मामले को संज्ञान में लिया और नेहा के पूरे इलाज का खर्च अपने स्तर से वहन करने की जिम्मेदारी ली। इसके बाद नेहा राठौर को किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज (KGMU) लखनऊ में भर्ती कराया गया, जहां वे पिछले 12 दिनों से लगातार चिकित्सा देखरेख में थीं।

डॉक्टरों की टीम और विधायक साहनी की सतत निगरानी में आज नेहा राठौर के कान का सफल ऑपरेशन किया गया। विधायक रोमी साहनी लगातार डॉक्टरों से संपर्क में बने रहे और उपचार की हर प्रक्रिया पर नजर बनाए रखी।

नेहा राठौर और उनके परिवार ने विधायक रोमी साहनी के प्रति आभार जताते हुए कहा कि यदि समय पर सहयोग न मिलता तो ऑपरेशन कराना संभव नहीं था। क्षेत्र में इस मानवीय पहल की सराहना की जा रही है।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button