जिलाधिकारी एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी श्रीमती कृत्तिका ज्योत्स्ना ने जानकारी दी है कि गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक नामावली निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण नियम–1960 के तहत तैयार कर ली गई है। नामावली की एक प्रति समस्त उप जिलाधिकारी एवं उनके कार्यालयों में सार्वजनिक निरीक्षण हेतु उपलब्ध करा दी गई है।
जिलाधिकारी ने बताया कि नामावली की अर्हता तिथि 01 नवम्बर 2025 निर्धारित की गई थी। यदि किसी भी व्यक्ति को नामावली में नाम जोड़ने, संशोधन, हटाने अथवा किसी प्रविष्टि के संबंध में आपत्ति दर्ज करानी हो, तो वे प्रारूप–19 में अपना दावा/आपत्ति 16 दिसम्बर 2025 (मंगलवार) तक जमा कर सकते हैं।
उन्होंने यह भी कहा कि दावे अथवा आपत्तियाँ सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के कार्यालय या संबंधित उप जिलाधिकारी कार्यालय में व्यक्तिगत रूप से जमा की जा सकती हैं। इसके अतिरिक्त, इच्छुक अभ्यर्थी अपना आवेदन डाक द्वारा भी भेज सकते हैं, बशर्ते कि वह निर्धारित अंतिम तिथि तक कार्यालय में प्राप्त हो जाए।