देवेंद्रनगरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश
धान शिलाट में शुरू हुई धांधली बिना सो के बुकिंग हुई 22 दिसम्बर तक

लोकेशन=देवेंद्रनगर।मध्य प्रदेश पन्ना
संवाददाता=सुधीर अग्रवाल
*धान शिलाट में शुरू हुई धांधली बिना सो के बुकिंग हुई 22 दिसम्बर तक*
किसान धान के शिलाट के लिए दर दर भटक रहे है जबकि शासन ने धान खरीदी 1 दिसंबर से 20 जनवरी तक रखी हे और तो और अभी किसान उपार्जन केंद्र खुले भी नहीं जबकि केंद्र के बाहर किसान धान से लदी ट्राली लेकर पहुंच चुके है।और शिलाट बुकिंग में सारे केंद्रों में बुकिंग करने में जीरो जीरो दिखाई दे रहा और देवेंद्रनगर उपार्जन केंद्र में 22 दिसम्बर तक बुकिंग भरी बता रही हैं जैसा कि हम फोटो में देख रहे हैं।ऐसा हर वर्ष होता हैं जिसमें किसान ऑनलाइन देखता रह जाता है और बड़े बड़े सेटिंग वाले हजारों कुंटल बुक करवा लेते है जिसमें बुकिंग ऑपरेटर मोटी रकम कमा रहे हैं।और छोटे किसान दर दर की ठोकर खा रहे है।

Subscribe to my channel


