उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर में मण्डलीय औद्यानिक उन्नयन गोष्ठी 3 दिसंबर को आयोजित होगी

बस्ती से वेदान्त सिंह
बस्ती/गोरखपुर, 01 दिसम्बर 2025 | सू.वि.
उद्यान विभाग के स्वर्णिम 50 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में गोरखपुर एवं बस्ती मण्डल के संयुक्त सौजन्य से मण्डलीय औद्यानिक उन्नयन गोष्ठी का आयोजन 3 दिसंबर 2025, बुधवार को किया जाएगा। यह कार्यक्रम गोरखपुर स्थित योगीराज बाबा गम्भीरनाथ प्रेक्षागृह में प्रातः 10 बजे से प्रारंभ होगा।
इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला उद्यान अधिकारी अरुण कुमार त्रिपाठी ने बताया कि कार्यक्रम में उद्यान विभाग की उपलब्धियों, नवीन तकनीकों तथा किसानों के हितों को केंद्र में रखते हुए विशेष सत्र आयोजित किए जाएंगे।
कार्यक्रम में मा. राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात श्री दिनेश प्रताप सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता अपर मुख्य सचिव बी.एल. मीणा (उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग, उत्तर प्रदेश शासन) करेंगे।
अधिकारी ने बताया कि गोष्ठी में दोनों मंडलों के किसान, उद्यान विशेषज्ञ, तकनीकी अधिकारी एवं संबंधित विभागों के प्रतिनिधि भी भाग लेंगे।
Subscribe to my channel


