चंदोला होम्योपैथिक कालेज में वार्षिक खेल उत्सव धूमधाम से सम्पन्न
Annual sports festival concluded with great pomp at Chandola Homeopathic College


ब्यूरो रिपोर्ट… अनीता पाल
रुद्रपुर। चंदोला होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल में आयोजित वार्षिक खेल उत्सव का शनिवार को धूमधाम से समापन हुआ। कॉलेज परिसर में 24 नवंबर से चल रहे इस खेल महोत्सव का समापन समारोह बड़े उत्साह और उमंग के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कॉलेज के एमडी डॉ. के.सी. चंदौला और विशिष्ट अतिथि के रूप में यूनिटी लॉ कॉलेज एवं यूनिटी नर्सिंग कॉलेज की एमडी श्रीमती अतुशा उपस्थित रहीं। दोनों अतिथियों ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

खेल उत्सव के अंतर्गत प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने अपना शानदार प्रदर्शन किया। वॉलीबाल प्रतियोगिता में प्रीति भारद्वाज, आयुषी श्रीवास्तव, जया सक्सेना, अंशिका सिंह, आयुषिका सैनी और स्वाति प्रजापति की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया। बैडमिंटन में आयुब और शशि की जोड़ी विजेता बनी, जबकि अभिषेक और फिरोज उपविजेता रहे। शतरंज बालक वर्ग में अभिषेक झा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया और पवन जोशी उपविजेता बने। बालिका वर्ग में रितिका सक्सेना ने विजेता का स्थान हासिल किया, जबकि विशिष्ठा उपविजेता रहीं।

समापन समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि डॉ. के.सी. चंदौला ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों में प्रतिस्पर्धात्मक भावना विकसित करने के साथ ही अनुशासन, एकता और टीमवर्क को भी मजबूत बनाते हैं। उन्होंने कहा कि खेल जीवन का अभिन्न हिस्सा हैं और छात्रों को पढ़ाई के साथ खेलों में भी सक्रिय रहना चाहिए। विशिष्ट अतिथि श्रीमती अतुशा ने कहा कि खेल न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाते हैं, बल्कि मानसिक मजबूती और आत्मविश्वास भी बढ़ाते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों की प्रतिभा की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
समारोह के दौरान डा. जाहर घोष, डॉ. टी.एस. द्विवेदी, डॉ. निरंजन यादव, आशीष पंत, श्वेता चौधरी, नवीन यादव, सीमा यादव, दुर्गेश, देवेंद्र सिंह, डा आशीष पंत, निरंजन यादव, सीमा, अदिति, आलिया, रश्मि, नवीन, दुर्गेश, डॉ. नीरजा, अल्पना चौहान, अदिति चौहान, दीपक, शशि, मिर्जा, अभिराज और रमजा सहित कॉलेज के अनेक कर्मचारी और विद्यार्थी उपस्थित रहे।
Subscribe to my channel


