उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़
बस्ती में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम की समीक्षा बैठक सम्पन्न, 62.32% फीडिंग पूरी

बस्ती से वेदान्त सिंह
बस्ती, 29 नवम्बर 2025। कलेक्ट्रेट सभागार में अपर जिलाधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी प्रतिपाल सिंह चौहान की अध्यक्षता में मतदाता नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि तथा सभी बूथ लेवल एजेंट (BLA) मौजूद रहे।
अपर जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में कुल 19,00,430 मतदाताओं के सापेक्ष 19,00,115 गणना प्रपत्र वितरित किए जा चुके हैं। इनमें से अब तक 11,84,380 गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा कर लिया गया है।
जनपद बस्ती 62.32% फीडिंग के साथ प्रथम श्रेणी में
उन्होंने कहा कि बस्ती मंडल में डेटा अपडेट में जिला प्रथम श्रेणी में है और वर्तमान में 62.32% फीडिंग पूर्ण हो चुकी है। उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों और बीएलए से अपील की कि वे बीएलओ को सहयोग देकर एसआईआर अपडेट कराने में अपनी जिम्मेदारी निभाएँ।
नए मतदाताओं के लिए फार्म-6 उपलब्ध
अपर जिलाधिकारी ने बताया कि प्रत्येक बीएलओ को फॉर्म-6 उपलब्ध करा दिया गया है। जिन लोगों को अभी तक गणना प्रपत्र नहीं मिला है, वे अपने बीएलओ से संपर्क कर फॉर्म-6 भरकर नाम जोड़वा सकते हैं।
साथ ही मतदाता स्वयं भी voters.eci.gov.in पर जाकर ऑनलाइन गणना प्रपत्र भर सकते हैं।
बैठक में मौजूद अधिकारी
बैठक में सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी ओम प्रकाश, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत एवं नगरीय निकाय) सुभाष चन्द्र सिंह, परमहंस, विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि तथा बूथ लेवल एजेंट उपस्थित रहे।
Subscribe to my channel


