ब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थान

भिवाड़ी में देर रात भयानक सड़क हादसा: ईको वैन का टायर फटा, वायर से भरे ट्रोले में जा टकराई वैनके उड़े परखच्चे —तीन गंभीर घायल

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

भिवाड़ी, 29 नवंबर।

 यूआईटी फेज-थर्ड थाना क्षेत्र में बीती रात लगभग 1 बजे रिलेक्सो चौक के पास एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हर रविवार सड़क किनारे कपड़े बेचने वाले व्यापारियों का सामान लेकर जा रही एक ईको वैन अचानक टायर फटने के बाद अनियंत्रित हो गई और सड़क पर चल रहे वायर से भरे बढ़े ट्रोले में जोरदार तरीके से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज़ थी कि ईको वैन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और अंदर बैठे तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे की सूचना मिलते ही भिवाड़ी यूआईटी फेज-थर्ड थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की सहायता से घायलों को वैन से बाहर निकाला। घायलों की हालत नाजुक देखते हुए पुलिस तुरंत उन्हें भिवाड़ी जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड ले गई, जहां डॉक्टरों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को अलवर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

पुलिस के अनुसार ईको वैन में सड़क किनारे स्टाल लगाने वाले व्यापारियों के कपड़े एवं अन्य सामान भरा हुआ था। टायर अचानक फटने से वाहन का संतुलन बिगड़ गया और यह पलटकर ट्रोले में जा भिड़ी। हादसे के बाद सड़क पर सामान बिखर गया और आसपास के लोग बड़ी संख्या में एकत्र हो गए।

यूआईटी फेज-थर्ड थाना पुलिस ने हादसे में शामिल दोनों वाहनों को जब्त कर थाने में खड़ा करा दिया है। पुलिस का कहना है कि घटना की जांच जारी है और दोनों पक्षों की ओर से शिकायत मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। देर रात हुए इस हादसे ने लोगों को सड़क सुरक्षा और वाहन स्थिति की नियमित जांच की अहमियत एक बार फिर याद दिला दी।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button