खैरथल- तिजारादेशधर्मबीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

मन की विचारधारा सहज व सुंदर हो, प्रेम के पूल बनाएं — सतगुरु माता सुदीक्षा जी निरंकारी समागम बीकानेर में सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज का प्रवचन

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

खैरथल तिजारा/ बीकानेर

संत निरंकारी मंडल के तत्वाधान में मानव कल्याण यात्रा के अंतर्गत बीकानेर पहुंचे सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज एवं आदरणीय राजपिताजी ने हजारों श्रद्धालु भक्तों को आशीर्वाद प्रदान किया। बीकानेर के जयपुर–जोधपुर बायपास स्थित निरंकारी भवन मैदान में आयोजित विशाल संत समागम में सतगुरु माता जी ने अपने पावन प्रवचनों में मानवता का संदेश देते हुए कहा कि “मन की विचारधारा सहज व सुंदर होनी चाहिए। नफरत की दीवारों को तोड़कर हम सब प्रेम के पुल बनाएं। निरंकार ईश्वर की कृपा से ही सभी सेवाएं होती हैं, हम सब तो मात्र कठपुतली हैं।”उन्होंने आगे कहा कि हर इंसान के भीतर परमात्मा निरंकार का नूर विद्यमान है। इसलिए हमें अहंकार का त्याग कर सभी का आदर-सत्कार करना चाहिए। सतगुरु माता जी ने प्रेम, विनम्रता और सद्भावना को जीवन का आधार बताते हुए कहा कि “मन में सदैव अच्छे और सकारात्मक भाव रखें, सेवा के मार्ग पर चलते हुए प्रेममय संसार की स्थापना करें।”

कार्यक्रम में बाल संगत के बच्चों, भाई-बहनों द्वारा भजन, कवि दरबार, ग़ज़ल व विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समागम को आध्यात्मिक रंगों से भर दिया।

इस अवसर पर बीकानेर की जोनल इंचार्ज बहन संध्या सक्सेना ने सतगुरु माता जी व राजपिताजी के बीकानेर आगमन पर हार्दिक आभार व्यक्त किया। अलवर ब्रांच के जिला संयोजक सोमनाथ जी ने बताया कि सतगुरु माता जी की आगामी कल्याण यात्रा क्रमशः —28 नवंबर (शुक्रवार) : बाड़मेर, 29 नवंबर (शनिवार) : ब्यावर, 30 नवंबर (रविवार) :जयपुर, विद्याधर स्टेडियम में आयोजित की जाएगी। इन समागमों में अलवर जिले सहित विभिन्न स्थानों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु सम्मिलित होंगे। इस संबंध में जानकारी प्रेस एंड पब्लिसिटी विभाग अलवर के प्रवक्ता अमृत खत्री ने प्रदान की।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button