बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
रोटरी क्लब बालोतरा ने वर्ष 2026-27 के लिए सचिव पद पर सीए अभिषेक जिंदल के नाम की घोषणा की

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
बालोतरा। रोटरी क्लब बालोतरा की बैठक जांगिड़ रोटरी भवन में क्लब अध्यक्ष पवन गर्ग की अध्यक्षता में आयोजित की गई, जिसमें सेवा गतिविधियों एवं आगामी कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा की गई। इसी क्रम में वर्ष 2026-27 के लिए नवनिर्वाचित अध्यक्ष हितेंद्र छाजेड़ ने अपनी कार्यकारिणी में सचिव पद के लिए सीए अभिषेक जिंदल के नाम की औपचारिक घोषणा की।
बैठक के दौरान रोटरी भवन में उपस्थित पूर्व सह प्रांतपाल ओमप्रकाश बांठिया, पूर्व अध्यक्ष राजेश श्रीमाली, कैलाश गर्ग, कोषाध्यक्ष शांतिलाल हुंडिया, डॉ. आर.एल. खत्री सहित अन्य पदाधिकारियों ने अभिषेक जिंदल का माल्यार्पण कर स्वागत और सम्मान किया।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष हितेंद्र छाजेड़ ने बताया कि वर्ष 2026-27 में क्लब की युवा टीम “युवा जागृति” की भावना के साथ समाजसेवा के विभिन्न क्षेत्रों में प्रभावी कार्य करेगी, जिसमें सचिव अभिषेक जिंदल की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। उन्होंने कहा कि नई टीम का लक्ष्य सेवा कार्यों को और अधिक प्रभावी तरीके से आगे बढ़ाना है।
सचिव पद घोषित होने पर सीए अभिषेक जिंदल ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह सभी की शुभेच्छाओं और सहयोग के आधार पर क्लब के लक्ष्यों को पूरा करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।
क्लब अध्यक्ष पवन गर्ग ने आगामी कार्यकाल के लिए अभी से योजनाबद्ध तैयारी करने पर जोर देते हुए नवनिर्वाचित टीम को शुभकामनाएं दीं और सचिव पद पर चयनित अभिषेक जिंदल को बधाई प्रेषित की।

Subscribe to my channel


