अलवरब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान
तिजारा में भाजपा की बैठक: मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण व ‘मन की बात’ कार्यक्रम पर मंथन

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा
तिजारा। मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण (एस आई आर) और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी मन की बात कार्यक्रम को लेकर भाजपा मंडल तिजारा की महत्वपूर्ण बैठक विधायक कार्यालय पर आयोजित हुई। बैठक में पदाधिकारियों ने बूथ स्तर पर संगठनात्मक मजबूती और मतदाता जागरूकता पर विस्तृत चर्चा की। जिला महामंत्री एवं विधानसभा प्रभारी पवन यादव, जिला उपाध्यक्ष तथा मन की बात जिला संयोजक पवन चौहान, जिला मंत्री कंचन तिवाड़ी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि अधिक से अधिक पात्र मतदाताओं का पंजीकरण सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिक जिम्मेदारी है। साथ ही, मन की बात कार्यक्रम को प्रत्येक बूथ पर सामूहिक रूप से सुनने एवं व्यापक जनसहभागिता के निर्देश दिए गए।
बैठक में पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन की जमीनी पकड़ मजबूत करने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को बूथ स्तर तक सक्रिय रहना होगा। समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं और कार्यक्रमों की जानकारी पहुँचाना ही भाजपा का लक्ष्य है। बैठक में जिला प्रवक्ता सलोना यादव, मंडल प्रभारी ओम वीर चौहान, मंडल अध्यक्ष कपिल गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष बने सिंह बिधुड़ी, संजय चौधरी, राजकुमार अडवाणी, जसवंत सैनी, चिराग सैनी, नीरज जैन, मोनू सेहरा, तरुण यादव, कवर सिंह, किशन प्रजापति, प्रवीण बीका, महेंद्र और संजीव सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Subscribe to my channel


