बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान
बालोतरा — पूर्व मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे का 4 दिसम्बर को प्रस्तावित दौरा, आँजणा समाज के प्रतिष्ठा समारोह में होंगी शामिल

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
बालोतरा — पूर्व मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे का 4 दिसम्बर को प्रस्तावित दौरा, आँजणा समाज के प्रतिष्ठा समारोह में होंगी शामिल
सूबे की पूर्व मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे 4 दिसम्बर को बालोतरा आगमन पर रहेंगी। सूत्रों के अनुसार वे आँजणा समाज द्वारा आयोजित राजेश्वर मंदिर प्रतिष्ठा समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगी।
जानकारी के मुताबिक कार्यक्रम के तहत आयोजित कलश यात्रा एवं शोभायात्रा में भी राजे के शामिल होने की संभावना व्यक्त की जा रही है। स्थानीय स्तर पर समाज के पदाधिकारियों और शहरवासियों में उनके संभावित आगमन को लेकर उत्साह देखा जा रहा है।
कार्यक्रम से संबंधित पूर्ण समय-सारणी एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन और आयोजकों द्वारा तैयारियां अंतिम चरण में बताई जा रही हैं।

Subscribe to my channel


