उत्तर प्रदेशदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

संविधान की रक्षा के लिये जारी है कांग्रेस का संघर्ष-विश्वनाथ चौधरी

बस्ती से वेदान्त सिंह

 

बस्ती। बुधवार को जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष विश्वनाथ चौधरी की अध्यक्षता में संविधान दिवस पर गोष्ठी का आयोजन किया गया।

पूर्व विधायक अम्बिका सिंह ने कहा कि भारत का संविधान भारत के लोकतांत्रिक, धर्मनिरपेक्ष और समतावादी ढांचे को परिभाषित करने वाला आधारभूत दस्तावेज है। संविधान ने राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक परिवर्तनों के माध्यम से राष्ट्र का मार्गदर्शन किया है। दुर्भाग्य से भारतीय जनता पार्टी संविधान की मूल भावना को ही बदल देना चाहती है। ऐसे षड़यंत्रों से सावधान रहना होगा।

अध्यक्षता करते हुये कांग्रेस जिलाध्यक्ष विश्वनाथ चौधरी ने कहा कि संविधान ने न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व सुनिश्चित किया है, जो भारत के शासन के मूल सिद्धांत हैं। भारतीय संविधान की रक्षा के लिये कांग्रेस निरन्तर संघर्षशील है। देश वासियों को संविधान की रक्षा के लिये एकजुट होकर संघर्ष करना होगा।

कांग्रेस नेता डा. वाहिद अली सिद्दीकी, साधुशरन आर्य, बृजेश आर्य, शौकत अली ‘नन्हू’ अलीम अख्तर, मोहम्मद अशरफ अली, सुनील पाण्डेय ने कहा कि आज पूरा देश खतरा महसूस कर रहा है, संविधान का अपमान और अवमानना की जा रही. विपक्ष और विरोधी दलों की आवाज को दबाया का रहा है, संविधान को बदलने का कोई भी प्रयत्न सफल नहीं हो पाएगा. बीजेपी की पैतृक संस्था आरएसएस है जिसने कभी संविधान का सम्मान नहीं किया। संविधानसभा और बाबा साहब डा. भीमराव अम्बेडकर ने जो संविधान दिया है उसकी रक्षा के लिये कांग्रेस प्रतिबद्ध है।

कार्यक्रम में राम धीरज चौधरी, सोमनाथ‘संत’,लालजीत पहलवान,जमील कादरी,शोभित चौधरी, आनंद निषाद, फिरोज खान, उमेश उपाध्याय, संजीव त्रिपाठी, रामकृपाल,अंकित कुमार, दुर्गेश पटेल,विश्वजीत, शुभम, जगदीश शर्मा, मनीष दूबे, अभिमन्यु पासवान के साथ ही कांग्रेस के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता शामिल रहे।

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button