देशबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

संविधान दिवस पर महावीर इंटरनेशनल बालोतरा ने लिया संविधान के प्रति निष्ठा का संकल्प

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

 

बालोतरा, 26 नवंबर 2025।

भारत के संविधान दिवस के अवसर पर महावीर इंटरनेशनल बालोतरा द्वारा एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें संगठन के सभी सदस्यों ने संविधान के प्रति पूर्ण निष्ठा और आस्था का संकल्प लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महावीर इंटरनेशनल बालोतरा के अध्यक्ष जवाहरलाल हुंडिया ने की।

बैठक में उपस्थित संरक्षक पारसमल भंडारी और ओमप्रकाश बांठिया ने संविधान की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारत का संविधान विश्व का सर्वश्रेष्ठ संविधान है, और हमें गर्व है कि हम भारतीय हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्र के महान नायकों द्वारा बनाए गए मानदंडों एवं मूल्यों का पालन करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है।

संगठन के सचिव अशोक व्यास ने संविधान दिवस के इतिहास, महत्व और भारतीय लोकतंत्र की मजबूती में इसकी भूमिका की जानकारी देते हुए सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में उपस्थित सदस्यों ने एक सुर में संविधान के प्रति निष्ठा, एकता और अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button