खैरथल- तिजाराब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान
ढोल-नगाड़ों के साथ पूर्व विधायक रामहेत सिंह यादव का भव्य स्वागत

जयबीर सिंह ब्यूरो हैड कोटकासिम (खैरथल-तिजारा)राजस्थान
कोटकासिम। बुधवार को भाजपा कार्यालय कोटकासिम में पूर्व विधायक एवं भाजपा राष्ट्रीय परिषद सदस्य रामहेत सिंह यादव का ग्रामीणों द्वारा ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच जोरदार स्वागत किया गया। उत्साह से भरे कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने पटाखे फोड़कर व माल्यार्पण कर पूर्व विधायक का अभिनंदन किया।
राज्य सरकार द्वारा हाल ही में *ग्राम पंचायतों के पुनर्गठन के अंतर्गत रामपुर, नसोपुर, बेरावास कला, पालपुर, अहीर बासना, शाहपुर व गुरगचका* को नई ग्राम पंचायतों के रूप में स्वीकृति मिलने पर क्षेत्रवासियों ने खुशी जाहिर करते हुए पूर्व विधायक का आभार व्यक्त किया।
अपने उद्बोधन में पूर्व विधायक रामहेत सिंह यादव ने कहा कि क्षेत्र के विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की कमी नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने कहा, “मैं पूरी निष्ठा से क्षेत्र के विकास के लिए समर्पित हूं। आप सभी अपना प्यार और आशीर्वाद इसी तरह बनाए रखें।”
कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष रामनिवास यादव, जिला मंत्री पूर्ण सिंह झबुला, मंडल अध्यक्ष यशपाल शर्मा, मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र जांगिड़, महंत अशोक कौशिक, पूर्व सरपंच वेद प्रकाश शर्मा, मंडल महामंत्री अनिल गुप्ता, समाजसेवी मुन्ना यादव, एडवोकेट बृजमोहन यादव, चिरंजीव राव, विनोद यादव, हरकेश यादव, हरि सिंह यादव, महावीर यादव, विक्रम सिंह जाट, करण सिंह यादव, हनुमान तिगांव, सरपंच बलवीर सिंह, आशीष यादव, भास्कर शर्मा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Subscribe to my channel


