देशबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बालोतरा द्वारा संविधान दिवस पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
बालोतरा, 26 नवंबर। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बालोतरा द्वारा आज संविधान दिवस के अवसर पर विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान जिला न्यायालय परिसर, बालोतरा में न्यायिक अधिकारियों द्वारा संविधान की उद्देशिका का वाचन किया गया तथा छात्राओं के लिए मॉक पार्लियामेंट का आयोजन हुआ।
सर्वप्रथम, जिला न्यायालय परिसर, बालोतरा में आयोजित कार्यक्रम में सभी न्यायिक अधिकारियों, न्यायिक कार्मिकांे, अधिवक्तागण ने भाग लिया। इस अवसर पर संविधान के प्रति निष्ठा व्यक्त करते हुए सभी उपस्थितजन द्वारा सामूहिक रूप से संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया गया। इसका उद्देश्य न्याय प्रणाली में संविधान के मूल मूल्यों न्याय, स्वतंत्रता, समता और बंधुता को अक्षुण्ण बनाए रखने का संकल्प दोहराना था।
इसके पश्चात, डी.आर.जे. गर्ल्स कॉलेज, बालोतरा में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन में छात्राओं द्वारा मॉक पार्लियामेंट का आयोजन किया गया। इस गतिविधि में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और संसदीय कार्यप्रणाली का सजीव प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्री सिद्धार्थ दीप ने छात्राओं को संबोधित किया। अपने उद्बोधन में श्री सिद्धार्थ दीप ने संविधान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हमारा संविधान केवल एक दस्तावेज नहीं, बल्कि देश की आत्मा है जो हमें हमारे अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों का भी बोध कराता है। उन्होंने छात्राओं को संवैधानिक मूल्यों को अपने जीवन में उतारने और एक जागरूक नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया, साथ ही माननीय रालसा के “न्याय रो सारथी- न्याय आपके द्वार लोक उपयोगिता समस्याओं का सुलभ और त्वरित समाधान” अभियान के बारे में बताते हुए सार्वजनिक लोक उपयोगिता की सेवाओं और स्थायी लोक अदालत की रूपरेखा के बारे में जानकारी दी।

Subscribe to my channel


