पन्नाब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश

हनुमान मंदिर के पास शराब दुकान हटाने की मांग तेज

विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल गुनौर ने सौंपा कलेक्टर के नाम ज्ञापन

लोकेशन=गुनौर /मध्य प्रदेश पन्ना

संवाददाता=सुधीर अग्रवाल

संकट मोचन हनुमान मंदिर के पास संचालित शराब दुकान को हटाने की मांग को लेकर विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल गुनौर के कार्यकर्ता सोमवार को संगठित होकर तहसील कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने कलेक्टर पन्ना के नाम संबोधित एक ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा।

ज्ञापन में कहा गया कि मंदिर परिसर के बिल्कुल समीप शराब दुकान संचालित होने से धार्मिक वातावरण प्रभावित हो रहा है। प्रतिदिन आने वाले भक्तों, महिलाओं, बच्चों एवं बुजुर्गों को असुविधा का सामना करना पड़ता है। स्थानीय नागरिकों द्वारा भी कई बार आपत्ति दर्ज कराई गई, बावजूद इसके शराब दुकान का स्थान परिवर्तन नहीं किया गया।

गुनौर में अवैध तरीके से शारब, गाजा एवं अन्य नशीली वस्तुओं का व्यापार खुलेआम किया जा रहा है स्थानीय स्तर पर बार-बार शिकायत के बावजूद भी संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों को दिनांक 6 फरवरी 2018, 20 फरवरी 2024, 3 मार्च 2024 एवं 27 जून 2024 आवेदन दिए गए जिस पर कोई कार्यवाही नहीं की गई है जिस करण आसामाजिक गतिविधियां बढ़ती जा रही हैं

विहिप एवं बजरंग दल पदाधिकारियों ने मांग की कि जल्द से जल्द उक्त दुकान को मंदिर क्षेत्र से हटाकर अन्यत्र शिफ्ट किया जाए, ताकि धार्मिक स्थल की गरिमा बनी रहे और श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। संगठन ने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन शीघ्र कार्रवाई नहीं करता है तो आंदोलनात्मक कदम उठाए जाएंगे।

कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने शांतिपूर्वक तरीके से अपनी मांग रखी और मंदिर की पवित्रता को बनाये रखने हेतु प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की अपेक्षा जताई।

इस दौरान जिला सह संयोजक निखिल खरे, विश्व हिंदू परिषद प्रखण्ड अध्यक्ष रविकांत द्विवेदी, प्रखण्ड संयोजक बजरंग दल सत्यम शर्मा,विहिप प्रखण्ड मंत्री सुरेश द्विवेदी,उपाध्यक्ष ब्रिजेश कटेहा,लोकेन्द्र यादव,सहमन्त्री रामप्रकाश प्यासी,मठ मंदिर प्रमुख रवेन्द्र जी,नगर अध्यक्ष रवेन्द्र तिवारी,सुरेन्द्र रामायणी,मोहित तिवारी अंकित सोनी,लवकेश शर्मा सुरेंद्र पाठक विष्णु शर्मा रामौतार लोधी प्रशांत त्रिपाठी अमित पटेल एवं विश्वहिंदू परिषद बजरंग दल के सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहें

Sudhir Agrawal

Beauro Chief Panna Madhya Pradesh

Sudhir Agrawal

Beauro Chief Panna Madhya Pradesh

Related Articles

Back to top button