उत्तर प्रदेशदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़
बस्ती: संविधान दिवस पर अधिकारियों-कर्मचारियों ने ली संविधान की शपथ

बस्ती से वेदान्त सिंह
बस्ती, 26 नवम्बर 2025।
बस्ती मंडल में संविधान दिवस के अवसर पर आज आयुक्त सभागार में “हमारा संविधान, हमारा स्वाभिमान” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अपर आयुक्त (न्यायिक) सुरेन्द्र प्रसाद यादव ने की, जिन्होंने उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को संविधान की शपथ दिलाई।
इस अवसर पर अपर आयुक्त (प्रशासन) मनोज कुमार तिवारी, उपनिदेशक पंचायत समरजीत यादव, राजकीय निरीक्षक अश्वनी कुमार कन्नौजिया, व्यैक्तिक सहायक बजरंग बली पाण्डेय, न्याय सहायक रमेश चन्द्र कन्नौजिया, अमित कुमार उपाध्याय, जितेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, संजय कुमार श्रीवास्तव, राजेश रसाल, सौरभ कुमार, संदीप यादव, अमन उपाध्याय, शमीम अहमद, महेन्द्र कुमार, ओम प्रकाश चौधरी, शलभ श्रीवास्तव, पवन यादव, आफताब अहमद सहित अनेक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान संविधान के मूल्यों को जीवन में उतारने तथा नागरिक कर्तव्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संकल्प लिया गया। अधिकारियों ने कहा कि संविधान देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक व्यवस्था का आधार है और इसके प्रति सम्मान व पालन हर नागरिक का कर्तव्य है।

Subscribe to my channel


