बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

बालोतरा–नाकोड़ा रिसोर्ट एसोसिएशन (NRA) की बैठक सम्पन्न, नई कार्यकारिणी का गठन

 ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

बालोतरा। बालोतरा–नाकोड़ा रिसोर्ट एसोसिएशन (NRA) की बैठक मंगलवार को आयोजित की गई, जिसमें एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया।

इस दौरान दिलीप सालेचा (किंग्स बाग रिसोर्ट) को एसोसिएशन का अध्यक्ष, संजय डागा (डिवाइन इन रिसोर्ट) को उपाध्यक्ष, पवन सिंघवी (केपटाउन रिसोर्ट) को सचिव तथा बाहुबली भंसाली (बाहुबली रिसोर्ट) को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया।

बैठक में डेस्टिनेशन वेडिंग और इवेंट इंडस्ट्री के विस्तार को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। सदस्यों ने पर्यटन बढ़ाने, रिसोर्ट इंडस्ट्री के समन्वय को मजबूत करने तथा आधुनिक सुविधाओं के विकास पर सुझाव दिए।

बैठक में प्रमुख रूप से

शांतिलाल बालड (नेचर वैली रिसॉर्ट्स), नरेश पाटौदी (लाल बाग रिसॉर्ट्स), भरत मेहता (ऑक्सी हिल्स रिसॉर्ट्स), नरेश सालेचा (राज रिसॉर्ट्स), संदीप चोपड़ा (जूरी रिसॉर्ट्स), उत्तम संखलेचा (गोल्डन विला रिसॉर्ट्स), दीपक बाफना (हिम्माडा रिसॉर्ट्स), विपुल मेहता (रॉयल हेरिटेज रिसॉर्ट्स) सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

एसोसिएशन के सदस्यों ने उम्मीद जताई कि नई टीम के नेतृत्व में क्षेत्र में डेस्टिनेशन वेडिंग, पर्यटन गतिविधियों और इवेंट इंडस्ट्री को नया आयाम मिलेगा।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button