बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानशिक्षा
सवेरा संस्था के स्नेह मनोविकास विद्यालय में मनाई गई विवाह वर्षगांठ, दिव्यांग बच्चों को वितरित की गई जैकेटें एव अन्य सामग्री।

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
बालोतरा। सवेरा संस्था बालोतरा द्वारा संचालित स्नेह मनोविकास विद्यालय में मंगलवार को श्रीमती विनीता प्रदीप गोलेछा की विवाह की पाँचवीं वर्षगांठ हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस विशेष अवसर पर सर्दी को ध्यान में रखते हुए विद्यालय में अध्ययनरत सभी दिव्यांग बच्चों को महामंत्रा यूनिफॉर्म बालोतरा द्वारा गर्म जैकेटें एव अल्पाहार कीट वितरित की गईं । बच्चों के चेहरों पर खुशी और उत्साह देखते ही बन रहा था।
कार्यक्रम में We Club जसोल की अध्यक्ष श्रीमती खुशबू ढेलरिया तथा अणुव्रत समिति जसोल के पूर्व अध्यक्ष पारसमल गोलेछा विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। दोनों अतिथियों ने सवेरा संस्था द्वारा वर्षों से दिव्यांग बच्चों के उत्थान के लिए किए जा रहे प्रयासों की मुक्त कंठ से सराहना की।
श्रीमती खुशबू ढेलरिया ने कहा कि समाज में ऐसे बच्चों के लिए प्रेम और सहयोग सबसे बड़ी जरूरत है। उन्होंने सभी समाजजनों का आह्वान किया कि बड़े आयोजनों और पार्टियों में व्यर्थ खर्च करने के बजाय ऐसे विशेष बच्चों के साथ खुशियाँ बाँटना अधिक सार्थक है।
इसी क्रम में पारसमल गोलेछा ने भी कहा कि दिव्यांग बच्चे समाज की अमूल्य धरोहर हैं और इनके बीच मनाया गया हर उत्सव इनके आत्मविश्वास और मनोबल को बढ़ाता है। उन्होंने सवेरा संस्था की टीम को उनके सतत सामाजिक योगदान के लिए बधाई दी।
कार्यक्रम के दौरान संस्था के पदाधिकारियों और शिक्षकों ने भी उपस्थित अतिथियों का स्वागत करते हुए बताया कि स्नेह मनोविकास विद्यालय निरंतर दिव्यांग बच्चों के संपूर्ण विकास के लिए कार्यरत है। कार्यक्रम में अणुव्रत समिति जसोल के पूर्व अध्यक्ष पारसमल गोलेच्छा we club जसोल अध्यक्ष श्रीमती खुशबू dhelriya चार्टर रितु जिंदल सदस्या सुमन, नीतू , मोहित गोलेछा,श्रीमति आशा गोलेच्छा, मीना गोगड़, पुरूषोतम माली उपस्थित रहे।कार्यक्रम का समापन बच्चों के साथ केक काटकर और आनंदपूर्वक समय बिताते हुए किया गया। मेहमानों के स्वागत है बच्चो ने स्वागत गीत गाया। आए हुए मेहमानों का संस्था सचिव सत्यनारायण ने आभार व्यक्त किया।

Subscribe to my channel


