बीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानशिक्षा

गंगाशहर नागरिक परिषद् ने भट्टड़ स्कूल को गोद लिया, शिक्षा विकास की नई राह

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी

 

गंगाशहर।

गंगाशहर नागरिक परिषद् अब चिकित्सा सेवाओं के साथ शिक्षा क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण योगदान देने जा रही है। परिषद् द्वारा गंगाशहर के राजकीय भट्टड़ उच्च माध्यमिक विद्यालय को गोद लिया गया है, जिसकी आधिकारिक स्वीकृति राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद्, जयपुर की राज्य परियोजना निदेशक अनुपमा जोरवाल द्वारा जारी कर दी गई है।

कोलकाता स्थित गंगाशहर नागरिक परिषद् के मंत्री मनीष सेठिया ने बताया कि विद्यालय में वर्तमान आवश्यकताओं को प्राथमिकता देते हुए 5 नए कमरे, ग्राउंड फ्लोर व प्रथम मंजिल पर बालक-बालिकाओं के लिए अलग-अलग शौचालय, सीढ़ियाँ, तथा बरामदों व कार्यक्रमों हेतु बड़े शेड सहित विशाल हॉल का निर्माण करवाया जाएगा। इससे विद्यालय में शिक्षा की बेहतर और आधुनिक सुविधाएँ उपलब्ध होंगी।

भट्टड़ स्कूल के निर्माता परिवार के सदस्य विश्वेसरदास भट्टड़ ने बताया कि समाजसेवी पूनमचंद जी भट्टड़ ने आज़ादी से पहले जनहित में इस विद्यालय का निर्माण करवाकर सरकार को समर्पित किया था। उनके ही विचारों की भावना से प्रेरित होकर गंगाशहर में शिवप्रताप पूनमचंद भट्टड़ राजकीय चिकित्सालय का भी निर्माण हुआ था, जिसमें प्रतिदिन हजारों मरीज सेवाएँ प्राप्त करते हैं। अस्पताल को गोद लेकर परिषद् ने वहाँ उत्कृष्ट विकास कार्य किए हैं और अब विद्यालय के विकास को भी नई दिशा देने जा रही है।

विद्यालय को गोद लेने की प्रेरणा पूर्व विद्यार्थी एवं कोलकाता प्रवासी प्रतिष्ठित सीए किरणचंद लूणावत की महत्वपूर्ण भूमिका के साथ हुई। परिषद् के गंगाशहर समिति संयोजक जतनलाल दूगड़ ने बताया कि स्कूल के तत्कालीन प्राचार्य के.के. यादव और रमेश वर्मा के विशेष अनुरोध के बाद विकास की योजना का प्रारूप तैयार किया गया। विनोद सुराना के विशेष प्रयासों से गोदनामे का आवेदन स्वीकृत हुआ।

इस महत्वपूर्ण निर्णय पर परिषद् के संयोजक सम्पतलाल दूगड़, महेन्द्र चौपड़ा, बच्छराज रांका, कन्हैयालाल बोथरा, मोहन सुराना, महावीर रांका, सुमन छाजेड़ सहित स्थानीय एवं कोलकाता प्रवासी समाज के गणमान्य व्यक्तियों ने बधाई देते हुए शुभकामनाएँ व्यक्त कीं।

परिषद् के अध्यक्ष प्रदीप चौपड़ा ने कहा कि गंगाशहर नागरिक परिषद् क्षेत्र में विकास, सेवा और कल्याण कार्यों के प्रति सदैव सजग और तत्पर रहेगी तथा शिक्षा के क्षेत्र में यह कदम समाज के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक बड़ा प्रयास है।

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button