देशबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

बॉलीवुड सुपरस्टार धर्मेंद्र के निधन पर रोटरी इंटरनेशनल के पूर्व सह प्रांतपाल ओम बांठिया ने व्यक्त की गहरी श्रद्धांजलि

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

बॉलीवुड के महान अभिनेता और सुपरस्टार धर्मेंद्र के निधन से पूरे देश में शोक की लहर फैल गई है। इसी क्रम में रोटरी इंटरनेशनल के पूर्व सह प्रांतपाल ओम बांठिया ने भी उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

ओम बांठिया ने कहा कि धर्मेंद्र न केवल एक उत्कृष्ट फिल्मकार और अभिनयकार थे, बल्कि एक मिलनसार, सरल एवं विनम्र व्यक्तित्व के धनी इंसान भी थे। वे हर व्यक्ति से प्रेमपूर्वक बातचीत करते थे और इसी सुंदर व्यवहार ने उन्हें करोड़ों दिलों में अमर कर दिया।

बांठिया ने आगे बताया कि जयपुर में आयोजित रोटरी इंटरनेशनल प्रांतीय अधिवेशन के दौरान धर्मेंद्र से विशेष बातचीत का अवसर प्राप्त हुआ था। उस संवाद के दौरान धर्मेंद्र ने देश के विकास के लिए समर्पित भाव से कार्य करने की बात कही थी और जनप्रतिनिधि बनकर राष्ट्र सेवा के साथ सामाजिक सेवा को मजबूत करने में स्वयंसेवी संस्थाओं की भूमिका को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया था।

उन्होंने यह भी स्मरण किया कि श्री नाकोड़ा तीर्थ पर दर्शन हेतु धर्मेंद्र को सपरिवार आमंत्रण दिया गया था, जिस पर धर्मेंद्र ने विश्वास दिलाया था कि यदि संभव हुआ तो वे अवश्य पधारेंगे।

धर्मेंद्र द्वारा फिल्म जगत में दिए गए योगदान को याद करते हुए बांठिया ने कहा कि उनकी अभिनय शैली, संवाद अदायगी और व्यक्तित्व सदैव प्रेरणा स्रोत बने रहेंगे। उन्होंने कहा कि धर्मेंद्र का शानदार फिल्मी सफर और उनका मानवीय चरित्र आने वाली पीढ़ियों के लिए मिसाल बना रहेगा।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button