रिपोर्ट – डॉक्टर संजय कुमार पांडेय,स्टेट हेड उत्तर प्रदेश
📞 7376 32 6175
खीरी, 21 नवंबर 2025।
अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत खीरी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना कोतवाली सदर पुलिस ने मु0अ0सं0 334/2025 धारा 2(बी)(i)/3 उत्तर प्रदेश गिरोहबन्द समाज विरोधी क्रिया-कलाप निवारण अधिनियम 1986 में वांछित एवं ₹25,000 के इनामिया अभियुक्त जुबैऱ अली को गिरफ्तार कर लिया है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक खीरी श्री संकल्प शर्मा के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक खीरी व क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में की गई, जबकि टीम का नेतृत्व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सदर राजेश कुमार सिंह ने किया।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान –
🔹 जुबैर अली पुत्र गल्हर उर्फ मौ. हनीफ निवासी ग्राम बिनौरा थाना पढ़ुआ जनपद खीरी
अभियुक्त का आपराधिक इतिहास –
1️⃣ मु0अ0सं0 161/2025 धारा 310(2)/311/317(3) BNS थाना फरधान जनपद खीरी
2️⃣ मु0अ0सं0 334/2025 धारा 2(बी)(i)/3 उत्तर प्रदेश गिरोहबन्द समाज विरोधी क्रिया-कलाप निवारण अधिनियम 1986 थाना फरधान जनपद खीरी
पुलिस टीम ने अभियुक्त को हिरासत में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।