LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

थाना मैलानी पुलिस ने चोरी के पर्स के साथ अभियुक्त को दबोचा

 

रिपोर्ट — डॉक्टर संजय कुमार पांडेय, स्टेट हेड उत्तर प्रदेश

 मोबाइल नंबर 7376 32 6175

खीरी, 22 नवम्बर 2025

अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध पुलिस की सख्त कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में थाना मैलानी पुलिस ने चोरी के पर्स के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

पुलिस अधीक्षक खीरी श्री संकल्प शर्मा के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक खीरी के निकट पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी गोला के कुशल मार्गदर्शन में चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 22.11.2025 को थाना मैलानी पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 452/25 धारा 303(2)/352 बीएनएस के संबंध में वांछित अभियुक्त सुशील गुप्ता पुत्र राम आसरे निवासी नई बस्ती थाना भीरा, जनपद खीरी को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त के पास से चोरी का एक काले रंग का पर्स बरामद हुआ, जिसमें

🔹 200 रुपये का एक नोट (संख्या 195125)

🔹 तीन नोट 100-100 रुपये के (संख्या 503972, 325337 व 713820) मिले।

गिरफ्तार आरोपी को आवश्यक विधिक कार्रवाई पूर्ण करने के पश्चात माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम —

1️⃣ कांस्टेबल नितिन कुमार, थाना मैलानी

2️⃣ होमगार्ड पीसी अनुज कुमार, थाना मैलानी

पुलिस का कहना है कि अपराध एवं अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों पर इसी प्रकार कड़ी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

 

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button