ब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थान
भिवाड़ी पुलिस ने यातायात नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सबसे बड़ा एक्शन ऑपरेशन चलाते हुए सख्ती का नया रिकॉर्ड बना दिया है

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा
भिवाड़ी ब्रेकिंग न्यूज।
भिवाड़ी पुलिस ने यातायात नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सबसे बड़ा एक्शन ऑपरेशन चलाते हुए सख्ती का नया रिकॉर्ड बना दिया है।
गुरुवार देर शाम की गई नाकाबंदी में 32 वाहनों पर कार्रवाई, जबकि शराब पीकर वाहन चलाने वाले 8 पर कारवाही की गई।
पुलिस अधीक्षक प्रशांत किरण के कड़े निर्देशों पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अतुल साहू और वृत्ताधिकारी कैलाश चौधरी की मॉनिटरिंग में थानाधिकारी सचिन शर्मा ने पूरी टीम के साथ अभियान को अंजाम दिया।
कार्रवाई के दौरान 12 नो-पार्किंग, 4 रॉन्ग साइड, 6 बिना हेलमेट, 1 पटाखा साइलेंसर, 1 बिना नंबर वाहन पर तगड़े चालान काटे गए।
काली फिल्म वाले शीशे, अमानक नंबर प्लेट और सड़क जाम करने वाले वाहनों पर भी सख्त कदम उठाए गए।
पुलिस ने साफ संदेश दिया—अब ढिलाई नहीं मिलेगी।
नियम तोड़ने वालों के लाइसेंस निरस्त करने की प्रक्रिया भी शुरू होगी। आगे भी भिवाड़ी में ऐसे औचक अभियान लगातार चलेंगे।
आमजन से अपील—यातायात नियम मानें, वरना सीधी कानूनी कार्रवाई होगी।

Subscribe to my channel


