देशबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

महावीर इंटरनेशनल मरुधर अहमदाबाद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष का बालोतरा में भव्य स्वागत

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

बालोतरा।

महावीर इंटरनेशनल मरुधर अहमदाबाद के 2025-27 के नवनिर्वाचित अध्यक्ष, जो पूर्व में गुजरात ज़ोन अध्यक्ष भी रह चुके हैं, का आज बालोतरा आगमन पर आत्मीय स्वागत किया गया। कार्यक्रम का आयोजन 21 रीको कॉम्प्लेक्स स्थित प्रेसिडेंट वीर अशोक कुमार चोपड़ा के कार्यालय परिसर में किया गया।

स्वागत समारोह में संस्थापक वीर पवन नाहटा, प्रेसिडेंट वीर अशोक कुमार चोपड़ा, सचिव वीर सुरेश गोठी, उमाशंकर टिबरेवाल, रतनलाल छाजेड़, अनिल दांती, संजय वडेरा सहित अन्य सदस्यों ने भाग लेकर नवनिर्वाचित अध्यक्ष का उत्साहपूर्वक अभिनंदन किया।

कार्यक्रम के दौरान संगठन के विभिन्न सेवा कार्यों और आगामी योजनाओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित पदाधिकारियों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष को उनके कार्यकाल के लिए शुभकामनाएँ दीं।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button