जयपुरदेशबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में गौतम चंद प्रजापत का सम्मान — नेत्र कुंभ रामदेवरा में उत्कृष्ट सेवा के लिए मिला विशेष सम्मान

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
जयपुर में आयोजित राज्य स्तरीय सक्षम परिवार अभिनंदन एवं आभार समारोह में आज नेत्र कुंभ मेला रामदेवरा 2025 में उत्कृष्ट सेवा प्रदान करने वाले स्वयंसेवकों को सम्मानित किया गया। इसी क्रम में विशेष योग्यजन कल्याण एवं विकास संस्थान बालोतरा के सचिव गौतम चंद प्रजापत को भी समाज सेवा में उनके योगदान के लिए विशेष सम्मान से नवाजा गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में—
श्री गजेंद्र सिंह खीवसर, कैबिनेट चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री, राजस्थान
श्री जोगाराम पटेल, कैबिनेट कानून एवं न्याय मंत्री, राजस्थान
उपस्थित रहे।
विशिष्ट अतिथि—
विधायक प्रताप पूरी जी महाराज (पोकरण)
श्री प्रलाद राय टाक, अध्यक्ष, माटी कला बोर्ड, राजस्थान
विधायक उदाराम मेघवाल (चौहटन)
विधायक हमीर सिंह भायल (सिवाना)
श्री निंबाराम सत्रीय, स्वयंसेवक संघ
भामाशाह नरसीजी कुलरिया (बीकानेर)
कुंवर हरिचंद्र सिंह जसोल, रानी भटियाणी मंदिर संस्थान
भजन सम्राट प्रकाश माली, बालोतरा
राजस्थान सहित देशभर के स्वयंसेवी संगठन के कार्यकर्ता इस सम्मान कार्यक्रम में शामिल हुए।
सुबोध कॉलेज, जयपुर में आयोजित इस समारोह में गौतम चंद प्रजापत ने नेत्र कुंभ (1 सितंबर–2 अगस्त 2025) में सेवा प्रदान करने के अवसर के लिए सक्षम परिवार का आभार व्यक्त किया।

Subscribe to my channel


