बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

राजकीय आई.टी.आई. बालोतरा में रोजगार सहायता शिविर आयोजित

*378 आशार्थियों का हुआ चयन*

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

बालोतरा, 19 नवंबर। रोज़गार के अवसरों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आज राजकीय आई.टी.आई. बालोतरा में एक विशाल रोज़गार सहायता शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर जिला प्रशासन एवं संस्थान के सहायक निदेशक राजकुमार चौधरी के कुशल मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

शिविर का औपचारिक उद्घाटन पचपदरा विधायक डॉ. अरूण चौधरी और अतिरिक्त जिला कलक्टर भुवनेश्वर सिंह चौहान द्वारा किया गया। उद्घाटन से पूर्व श्री चौहान ने शिविर में उपस्थित विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधियों से उनकी कंपनी के बारे में संक्षिप्त जानकारी ली और लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन किया।

कार्यक्रम का विधिवत शुभारम्भ भगवान विश्वकर्मा एवं माता सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित करके किया गया। इस अवसर पर ावानी सिंह टापरा, हितेश पटेल, भलाराम चौधरी और आई.टी.आई. उपनिदेशक मनोहर परिहार भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के प्रारंभ में, संस्थान की छात्राओं ने मधुर स्वागत गान प्रस्तुत किया। इसके बाद, समूह अनुदेशक रामनिवास मीणा ने आई.टी.आई. बालोतरा संस्थान में चल रहे व्यवसायों की विस्तृत जानकारी दी और रोज़गार सहायता शिविर के महत्व पर प्रकाश डाला।

विधायक डॉ. अरूण चौधरी और अतिरिक्त जिला कलक्टर भुवनेश्वर सिंह चौहान ने संस्थान में आई हुई 18 कंपनियों के प्रतिनिधियों का स्वागत किया और उन्हें अधिक से अधिक योग्य अभ्यर्थियों को रोज़गार प्रदान करने के लिए प्रेरित किया।

शिविर में स्थानीय तथा विभिन्न राज्यों से आई 18 कंपनियों ने भाग लिया। इस एक दिवसीय शिविर में 518 अभ्यर्थियों का पंजीयन किया गया, जिनमें से उनकी योग्यता के अनुसार कुल 378 आशार्थियों का चयन किया गया।

रोजगार सहायता शिविर को सफल बनाने में संस्थान के कर्मचारियों ने सक्रिय सहयोग दिया। इनमें मोहन लाल सहायक प्रशासनिक अधिकारी, दानाराम वरिष्ठ सहायक, किशोर सिंह कनिष्ठ अनुदेशक और अन्य समस्त अनुदेशक व अतिथि अनुदेशक शामिल रहे।

अंत में रोज़गार सहायता प्रभारी द्वारा सभी उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों और कंपनियों के प्रतिनिधियों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button