खैरथल- तिजाराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

बिरसंगवास निवासी राहुल चौधरी को असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा में 20वीं रैंक

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

*खैरथल-तिजारा।* तहसील मुंडावर के गांव *बिरसंगवास* निवासी *राहुल चौधरी* ने राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित *सहायक आचार्य (समाजशास्त्र) परीक्षा 2023* में *20वीं रैंक* प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

राहुल चौधरी *पिता श्री सतीश चौधरी* व *माता श्रीमती शकुंतला देवी* के पुत्र हैं। उन्होंने अपनी पढ़ाई दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय से समाजशास्त्र में स्नातकोत्तर (PG) की है। वर्तमान में वे *राजस्थान विश्वविद्यालय, जयपुर* से समाजशास्त्र विषय में पीएच.डी. कर रहे हैं।

राहुल ने बताया कि इंटरव्यू के दौरान *जियोपोलिटिक्स* और *राजस्थान की राजनीति* से संबंधित प्रश्न पूछे गए, जिसमें उन्होंने आत्मविश्वास और विषय की गहरी समझ के साथ उत्तर दिया।

उनकी इस सफलता से परिवार, गांव और विश्वविद्यालय में खुशी का माहौल है। राहुल ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, शिक्षकों और अपने सतत परिश्रम को दिया है।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button