अपराधब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थान

भिवाड़ी पुलिस ने खोली टायर चोरी गैंग के राज, शातिर तफज्जुल गिरफ्तार — चारों टायर बरामद

 

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

भिवाड़ी ब्रेकिंग न्यूज।

भिवाड़ी पुलिस ने हाउसिंग बोर्ड सेक्टर-01 में खड़ी टोयोटा हाईलेक्स गाड़ी के चारों टायर चोरी करने की वारदात का खुलासा करते हुए शातिर तफज्जुल पुत्र मोहम्मद याकूब (निवासी मेवात, हरियाणा) को गिरफ्तार कर लिया है।

भिवाड़ी एसपी प्रशांत किरण के निर्देशन में एएसपी अतुल साहू, सीओ कैलाश चौधरी व थानाधिकारी सचिन शर्मा के नेतृत्व में CDT टीम व भिवाड़ी थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की।

तकनीकी व परंपरागत तरीकों से फॉर्च्युनर (HR51 BP 1842) को ट्रेस किया गया और मुलजिम तक पहुंच बनाई गई।

इस कार्यवाही में अहम भूमिका निभाने वाले एएसआई नरेश कुमार, कांस्टेबल धर्मेंद्र, कांस्टेबल कमलेश और कांस्टेबल राजेंद्र की विशेष भूमिका से टीम को सफलता मिली।

पुलिस ने गाड़ी के चोरी हुए चारों टायर बरामद कर शेष आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button