उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

बस्ती: 13 दिसम्बर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, आमजन को मिलेगा विवाद निस्तारण का अवसर

बस्ती से वेदान्त सिंह

 

बस्ती, 19 नवम्बर 2025 (सू.वि.)

जनपद बस्ती में आगामी 13 दिसम्बर 2025 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम जनपद न्यायाधीश के निर्देशन में जनपद न्यायालय परिसर, कलेक्ट्रेट मुख्यालय तथा सभी तहसील मुख्यालयों में एक साथ आयोजित होगा।

अपर जिलाधिकारी प्रतिपाल सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि आमजन इस अवसर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और अपने लम्बित वादों का सुलह-समझौते के माध्यम से निस्तारण कराएं। उन्होंने कहा कि लोक अदालत का उद्देश्य लोगों को त्वरित, सस्ते और सरल न्याय के माध्यम प्रदान करना है।

इन मामलों का होगा निस्तारण

राष्ट्रीय लोक अदालत में निम्न प्रकार के मामलों का निस्तारण किया जाएगा—

आपराधिक शमनीय वाद

परकाम्य लिखत अधिनियम की धारा 138 (चेक बाउंस) से संबंधित मामले

बैंक वसूली से जुड़े वाद

मोटर दुर्घटना प्रतिकर याचिकाएं

श्रम से जुड़े विवाद

पारिवारिक वाद

भूमि अधिग्रहण से संबंधित प्रकरण

विद्युत व जलकर से जुड़े विवाद (चोरी से संबंधित मामलों सहित)

सेवा से जुड़े वेतन व सेवानिवृत्ति लाभ के मुद्दे

राजस्व संबंधी वाद

अन्य सिविल वाद जैसे– किराया, सुखाधिकार, व्ययादेश, विशिष्ट अनुतोष वाद तथा आर्बिट्रेशन विवाद

इसके अतिरिक्त ऐसे सभी प्रकरण, जिनका समाधान आपसी सहमति से संभव है, उन्हें भी अधिक संख्या में निस्तारित किया जाएगा।

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button