बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
बालोतरा में वंदे भारत पार्क में बैठने की नई सुविधा — जैन युवा समिति ने लगाईं 10 बेंचें

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
बालोतरा।
बालोतरा शहर के मध्य स्थित वंदे भारत पार्क में आज आमजन की सुविधा के लिए बड़ा कदम उठाते हुए बाड़मेर जैन युवा समिति, बालोतरा की ओर से 10 नई बेंचें स्थापित की गईं। इससे पार्क में आने वाले लोगों—विशेषकर वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं और बच्चों—को बैठने में अब अधिक सुविधा मिल सकेगी।
कार्यक्रम में पवन नाहटा, महावीर भंडारी, समिति के अध्यक्ष, संरक्षणगण, पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य और सभी सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
वंदे भारत पार्क के व्यवस्थापक पवन नाहटा ने इस सामाजिक पहल के लिए जैन युवा समिति का आभार व्यक्त किया और सभी सदस्यों को धन्यवाद दिया।
उन्होंने कहा कि समिति का यह योगदान शहर में जन-उपयोगी सुविधाओं को बढ़ाने में महत्वपूर्ण कदम है।

Subscribe to my channel


