बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानशिक्षा
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बालोतरा में प्रबंध समिति की बैठक, विद्यालय को मिला नया स्वरूप

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
बालोतरा।
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बालोतरा में मंगलवार को विद्यालय प्रबंध समिति की बैठक प्रधानाचार्य चंडी दान की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में पूर्व प्रस्तावों के अनुसार विद्यालय के भौतिक एवं शैक्षिक उन्नयन की प्रगति पर विस्तृत चर्चा की गई।
प्रधानाचार्य चंडी दान ने बताया कि विद्यालय परिसर के संपूर्ण रंग-रोगन, कक्षा-कक्षों की मरम्मत व व्यवस्था, विद्यार्थियों के लिए टाई एवं बेल्ट की व्यवस्था, विद्यालय के मैदान और उद्यान की सफाई सहित कई महत्वपूर्ण सुधार कार्य पूरे किए गए हैं। बगीचे में लगे पेड़-पौधों को व्यवस्थित रूप देने व विद्यालय परिसर को आकर्षक बनाने में विशेष ध्यान दिया गया।
बरसात के कारण विद्यालय की इमारत पूर्व में जीर्ण अवस्था में पहुंच गई थी, लेकिन प्रधानाचार्य ने अपनी मेहनत व संकल्प के साथ विद्यालय का पुनरुद्धार कर उसे जिले के सीनियर स्कूलों में एक नए रूप में स्थापित किया है। विद्यालय में फर्नीचर सहित विद्यार्थियों के बैठने की व्यवस्था भी दुरुस्त कर दी गई है।
बैठक में उपस्थित पुरस्कृत शिक्षक फोरम के जिला अध्यक्ष सालगराम परिहार और नेशनल अवार्ड प्राप्त दत्ताराम खारवाल ने कहा कि विद्यालय का बदलता शैक्षिक एवं भौतिक वातावरण विद्यार्थियों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा। उन्होंने आशा व्यक्त की कि विद्यार्थी उच्च अध्ययन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित करेंगे।
प्रधानाचार्य चंडी दान ने अभिभावकों व समिति सदस्यों से आगामी सत्र में अधिक से अधिक विद्यार्थियों को प्रवेश दिलाने में सहयोग की अपील की, जिससे विद्यालय के नामांकन में वृद्धि हो सके।
कार्यक्रम का संचालन दिनेश कुमार प्रजापत ने किया।
कार्यक्रम में विद्यालय स्टाफ व समिति सदस्य उपस्थित रहे।

Subscribe to my channel


