बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

महावीर इंटरनेशनल वर्धमान द्वारा जालौर–नाकोड़ा छरी पालित पैदल संघ का भव्य स्वागत

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

बालोतरा/नाकोड़ा, 18 नवंबर 2025 (मंगलवार)।

महावीर इंटरनेशनल वर्धमान केंद्र बालोतरा द्वारा आज जालौर से नाकोड़ा तक 11 दिवसिय छरी पालित पैदल संघ का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। यह पवित्र यात्रा मुनि श्री सुमति चंद्र जी महाराज एवं मुनि श्री शीतल चंद्र जी महाराज के पावन सानिध्य में पूर्ण हुई।

नाकोड़ा धाम पहुंचकर तीर्थ यात्रियों ने श्री नाकोड़ा पार्श्वनाथ भगवान एवं भेरूदादा की पूजा-अर्चना कर मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया। यात्रा पूर्ण कर लौटे बालोतरा के श्रद्धालु—

जयंतीलाल हुंडिया, गौरव मालू (सिंगर), मोहनलाल जी सिंघवी, हंसमुख भंडारी, दीपक सालेचा, राकेश गोगड़ सहित अन्य सदस्यों—का संगठन की ओर से विशेष सम्मान किया गया।

महावीर इंटरनेशनल वर्धमान केंद्र के अध्यक्ष वीर अशोक चोपड़ा एवं वीर अनिल दांती ने सभी यात्रियों को साफा एवं मालाएँ पहनाकर स्वागत-अभिनंदन किया।

अध्यक्ष: वीर अशोक चोपड़ा

सचिव: वीर सुरेश गोठी

महावीर इंटरनेशनल वर्धमान केंद्र, बालोतरा (राजस्थान)

 

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button