रिपोर्ट: डॉ. संजय कुमार पांडेय, स्टेट हेड उत्तर प्रदेश
मोबाइल: 7376326175
हरदोई।
एंटी करप्शन टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए माधौगंज थाना क्षेत्र में तैनात SI आकाश रोसवाल को 70 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। टीम की इस कार्रवाई से पुलिस विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।
जानकारी के अनुसार SI आकाश रोसवाल किसी मामले में कार्रवाई के नाम पर रिश्वत की मांग कर रहा था। शिकायत मिलने पर एंटी करप्शन टीम ने जाल बिछाया और उसे 70 हजार रुपये लेते हुए पकड़ लिया।
वर्तमान में आरोपी दारोगा के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की तैयारी की जा रही है। एंटी करप्शन की इस सफल कार्रवाई को लेकर जनपद में चर्चा का विषय बना हुआ है।