बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

बालोतरा में आंगनबाड़ी केंद्र पर जागरूकता कार्यक्रम, पेयजल व स्वच्छता लाभों की दी जानकारी

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

बालोतरा।

शहर के हीरा बा की ढाणी वार्ड नंबर 41 स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में मंगलवार को राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना (RUIDP) की सामुदायिक जागरूकता एवं जन सहभागिता इकाई द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जयपुर से आए जेंडर विशेषज्ञ श्री चिरंजी लाल ने परियोजना के विकास कार्यों एवं उनके लाभों पर लक्षित समूह चर्चा का आयोजन किया।

उन्होंने बताया कि नई पेयजल योजना के तहत कॉलोनी में पाइप लाइन बिछाए जाने के बाद पर्याप्त मात्रा में और पूर्ण दबाव के साथ स्वच्छ पेयजल की सप्लाई सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही घरों में जल कनेक्शन पर मीटर लगाए जाएंगे, जिससे उपभोक्ताओं से पानी के वास्तविक उपभोग के आधार पर शुल्क लिया जाएगा।

आरयूआईडीपी से सामाजिक विकास विशेषज्ञ गायत्री गर्ग ने स्वच्छता को समृद्धि की आधारशिला बताते हुए कहा कि शहर को स्वच्छ रखना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने जानकारी दी कि घरों के टॉयलेट, रसोई और बाथरूम को सीवरेज लाइन से जोड़ा जाएगा, जिससे घरों के सीवरेज कनेक्शन होने पर गंदगी, मच्छरों व मक्खियों से फैलने वाली बीमारियों से राहत मिलेगी।

कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता पूजा जी, चांदनी चौधरी, लक्ष्मी चौधरी सहित स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

 

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button