रिपोर्ट डॉक्टर संजय कुमार पांडेय स्टेट हेड उत्तर प्रदेश मोबाइल नंबर 7376 32 6175
लखीमपुर खीरी, 17 नवम्बर 2025।
जनपद खीरी में अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चल रहे अभियान के तहत उचौलिया थाना पुलिस और स्वॉट टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए लूट की घटना में शामिल दो आरोपियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी देशी तमंचे से फायरिंग करते हुए मौके से भागने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन पुलिस की जवाबी कार्रवाई में अभियुक्त अरमान पुत्र इसरार के पैर में गोली लग गई और दोनों को पकड़ लिया गया। एक आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।
गिरफ्तार आरोपी
1. अरमान पुत्र इसरार, निवासी- कुंवरपुर, थाना पिहानी, हरदोई
2. मंगू उर्फ राजेश पुत्र फकीरे, निवासी- रहीमापुर, थाना उचौलिया, खीरी
बरामदगी
दो देशी तमंचे 315 बोर
ज़िंदा व खोखा कारतूस
लूट का सामान: सोने जैसे धातु का झाला व कान की बाली
कुल ₹2300 नगद
काली रंग की TVS Raider मोटरसाइकिल
कार्रवाई का विवरण
रात्रि में चेकिंग के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि तीन युवक असलहे के साथ मोटरसाइकिल से आ रहे हैं। सैंदा तिराहा के पास रोकने पर आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी फायर किया, जिसमें आरोपी अरमान घायल हो गया और दोनों को मौके पर ही दबोच लिया। ये दोनों आरोपी थाना उचौलिया में दर्ज मुकदमा 256/2025 धारा 309(4) BNS से संबंधित लूट की घटना में वांछित थे।
घायल आरोपी को तत्काल C.H.C पसगवां भेजा गया। दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट और पुलिस मुठभेड़ का नया मुकदमा भी दर्ज किया गया है।
अपराधिक इतिहास
दोनों आरोपियों पर लखीमपुर खीरी, हरदोई व लखनऊ के कई थानों में लूट, चोरी, गैंगस्टर एक्ट और अन्य गंभीर धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं।
गिरफ्तारी टीम
उचौलिया थाना पुलिस की टीम
लखीमपुर खीरी SWAT टीम
पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने टीम की इस सफल कार्रवाई की सराहना की है।