बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

बालोतरा: सिटी लाइट हॉस्पिटल के बाहर अतिक्रमण से आवागमन बाधित, मोहल्लेवासी नाराज़

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

बालोतरा।

पचपदरा-जोधपुर रोड स्थित बालोतरा के सिटी लाइट हॉस्पिटल के बाहर लंबे समय से हो रहे अतिक्रमण के कारण स्थानीय निवासियों को गंभीर आवागमन समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। मोहल्लेवासियों ने बताया कि सड़क के किनारे अवैध रूप से कब्जा जमाने से वाहनों की आवाजाही बाधित हो रही है और आए दिन जाम की स्थिति बन जाती है।

न्यू बाबा रामदेव कॉलोनी के निवासियों ने नगर परिषद से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है, जिससे लोगों में रोष बढ़ रहा है।

मोहल्लेवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो वे आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।

निवेदक

समस्त मोहल्लेवासी – न्यू बाबा रामदेव कॉलोनी, बालोतरा

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button