उत्तराखंडब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिरूद्रपुर

रुद्रपुर डिग्री कॉलेज में एक खूबसूरत तस्वीर सामने आई फ्रेशर पार्टी कार्यक्रम में शामिल होने पहुँचने विधायक शिव अरोरा का छात्र संघ अध्यक्ष रजत बिष्ट व उनके सामने लड़े नागेंद्र गंगवार एक साथ स्वागत करते आए नजर,विधायक अरोरा ने कॉलेज हित में सभी को साथ मिलकर कार्य करने व हर सम्भव सहयोग की कही बात 

A beautiful picture emerged in Rudrapur Degree College. MLA Shiv Arora, who had come to attend the fresher party program, was seen being welcomed together by Student Union President Rajat Bisht and Nagendra Gangwar who fought against him. MLA Arora asked everyone to work together in the interest of the college and provide all possible cooperation.

ब्यूरो रिपोर्ट… रामपाल सिंह धनगर

रुद्रपुर। सरदार भगत सिंह स्नातकोत्तर महाविद्यालय रुद्रपुर में आयोजित फ्रेशर पार्टी में छात्र-छात्राओं के उत्साहवर्धन का करने हेतु क्षेत्र विधायक शिव अरोरा शामिल हुए,

आपको याद होगा हाल ही में कुछ समय पहले सम्पन्न हुऐ रुद्रपुर छात्र संघ चुनाव जो काफी चर्चाओं में बना रहा जिसमें गोलिया चलने से लेकर काफी तनातनी और तनाव का माहौल देखने को मिला था।

वही आज फ्रेशर पार्टी के दौरान एक खूबसूरत तस्वीर देखने को मिली जिसमे मौजूदा छात्र संघ अध्यक्ष रजत बिष्ट व उनके सामने चुनाव लड़े नागेंद्र गंगवार दोनों एक साथ नजर आये दोनों ने विधायक अरोरा का डिग्री कॉलेज पहुँचने पर स्वागत किया वही विधायक शिव अरोरा ने दोनों के कंधे पर हाथ रखते हुऐ कॉलेज हित में साथ मिल कर कार्य करने की अपील, विधायक ने भरोसा दिलाया कॉलेज हित में जो भी उनके द्वारा विषय संज्ञान में लाये जाये उनको सरकार व शासन स्तर पर प्राथमिकता के साथ कराने का कार्य किया जायेगा।

विधायक शिव अरोरा अपनी कार्यशैली को लेकर चर्चा में रहते है तो वही कॉलेज में भी यह तस्वीर काफ़ी चर्चा में बनी रही दोनों का साथ आना लोकतंत्र में एक सुखद पहल है।

विधायक शिव अरोरा ने छात्र संघ पदाधिकारियों से मुलाक़ात की उनको कहा पहले भी रुद्रपुर डिग्री कॉलेज में चाहे मुख्य मार्ग निर्माण हों या यह कक्षाओं हेतु ब्लॉक बिल्डिंग निर्माण की बात हो, हाइटेक लब निर्माण जैसे कार्य विधायक शिव अरोरा द्वारा करवाए गये है। आगे भी कुमाऊं के सबसे बड़े महाविद्यालय सरदार भगत सिंह डिग्री कॉलेज रुद्रपुर में भी कॉलेज को बेहतर बनाने की दिशा में छात्र संघ के सुझावों के साथ प्रयास जारी रहेंगे।

 

इस दौरान छात्र संघ अध्यक्ष रजत बिष्ट, उपाध्यक्ष चेतन भट्ट, सचिव जसवंत सिंह, नागेंद्र गंगवार, सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Anita Pal

Related Articles

Back to top button