पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, उपाध्यक्ष गन्ना समिति एवं दर्जा राज्य मंत्री मनजीत सिंह, तथा अधिशासी निदेशक ए.पी. वाजपेई ने संयुक्त रूप से मिल के कन्वेयर में गन्ना डालकर पेराई सत्र का विधिवत किया शुभारंभ
Former MLA Rajesh Shukla, Vice Chairman of the Sugarcane Committee and Minister of State with Independent Charge, Manjit Singh, and Executive Director A.P. Vajpayee jointly inaugurated the crushing season by loading sugarcane into the mill conveyor.


ब्यूरो रिपोर्ट… रामपाल सिंह धनगर
किच्छा। किच्छा चीनी मिल के वर्तमान पेराई सत्र का शुभारंभ आज पारंपरिक विधि-विधान और शांतिपूर्ण वातावरण में किया गया। पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, उपाध्यक्ष गन्ना समिति एवं दर्जा राज्य मंत्री मनजीत सिंह, तथा अधिशासी निदेशक ए.पी. वाजपेई ने संयुक्त रूप से मिल के कन्वेयर में गन्ना डालकर पेराई सत्र का विधिवत शुभारंभ किया, मिल परिसर में विशेष पूजा-अर्चना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान प्रथम ट्रॉली लेकर पहुंचे किसान नरेंद्र बागवानी का अतिथियों द्वारा अंगवस्त्र भेंट कर सम्मान किया गया। अतिथियों ने किसान बागवानी को इस पेराई सत्र की पहली ट्रॉली देने के लिए शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि किसानों की मेहनत ही चीनी उद्योग की रीढ़ है।

पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि किच्छा चीनी मिल क्षेत्र के हजारों किसानों की आजीविका का आधार है। इस वर्ष लगभग 6.5 करोड़ रुपये की लागत से मिल का महत्वपूर्ण रिनोवेशन किया गया है। करीब 6 करोड़ रुपये की नई टरबाइन स्थापित की गई है, जिससे उत्पादन क्षमता और दक्षता में अभूतपूर्व वृद्धि होगी। पिछले वर्ष नए बॉयलर लगाए गए थे और अब मशीनरी पूरी तरह से अपडेट हो चुकी है। इससे पेराई सत्र निर्बाध, व्यवस्थित और सुचारू रूप से संचालित होगा। कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं गन्ना मंत्री सौरभ बहुगुणा ने विगत पेराई सत्र में गन्ना किसानों के भुगतान को प्राथमिकता देकर शत प्रतिशत भुगतान पेराई सत्र के समाप्त होने के तुरंत बाद करके जो ऐतिहासिक कदम उठाया, वह प्रशंसनीय है। सरकार किसानों के हितों के लिए प्रतिबद्ध है और यही कारण है कि आज किसान संतोष के साथ अपनी फसल मिल में ला रहे हैं।

दर्जा राज्य मंत्री एवं उपाध्यक्ष गन्ना समिति मनजीत सिंह ने कहा कि किच्छा चीनी मिल सिर्फ एक उद्योग नहीं बल्कि किसान परिवारों की आर्थिक धुरी है। मिल की नई मशीनरी एवं रिनोवेशन से न केवल उत्पादन बढ़ेगा बल्कि किसानों को समय पर पेराई और भुगतान की बेहतर सुविधा भी मिलेगी। प्रदेश सरकार और समिति लगातार प्रयासरत है कि किसानों को हर स्तर पर लाभ पहुंच सके। आने वाले समय में गन्ना किसानों के कल्याण हेतु और भी कई योजनाएँ लागू की जाएँगी। कहा कि गन्ना समिति किसानों के लिए एक मजबूत प्लेटफॉर्म की तरह काम कर रही है और पेराई सत्र के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या आने पर तुरंत समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।
अधिशासी निदेशक ए.पी. बाजपेई ने कहा कि इस वर्ष मिल में हुए रिनोवेशन और नई मशीनरी की स्थापना के बाद पेराई सत्र पूरी तरह सुचारू रूप से चलेगा। मिल प्रशासन ने किसानों की सुविधा के लिए तौल, भुगतान और ट्रॉली व्यवस्था को और बेहतर बनाया है। बताया कि सभी विभागों की टीमें पूरी तैयारी में हैं और लक्ष्य है कि बिना किसी बाधा के सुरक्षित व सफल पेराई सत्र पूरा किया जाए।
कार्यक्रम में मुख्य रसायनज्ञ आशीष द्विवेदी, अरुण कुमार शुक्ला, मुख्य लेखाकार संजय कुमार पांडे, गन्ना प्रबंधक ऋषिपाल सिंह, प्रेम राज मिश्रा, मनोज कुमार यादव, उदयभान यादव, मंडल अध्यक्ष गोल्डी गोराया, मयंक तिवारी, पिंकी डिमरी, संदीप अरोड़ा, मनमोहन सक्सेना, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि जितेंद्र गौतम, धीरज सिंह, सुरेंद्र चौधरी, सुभाष तनेजा, ठाकुर संजीव सिंह, प्रकाश पंत, मूलचंद राठौर, ठाकुर प्रताप सिंह, सुधीर शाही, श्याम सुंदर बिष्ट, कनिष्ठ ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि नरेंद्र बागवानी, बिजेंद्र यादव, पूरन भट्ट, देवेंद्र शर्मा, नितिन वाल्मीकि, अमरीक सिंह मंड, विशाल गुप्ता, केतन कालरा, नितिन फुटेला, चंदन जायसवाल, गफ्फार खान, इश्तियाक खान, सैयद इफ्तार मियां, टीकम सिंह कोरंगा, दीपक तिवारी, सतीश गुप्ता, हरिओम, चूड़ामणि सागर, हीरा सरकार जितेंद्र गुप्ता, विनोद पंत, शीशपाल राणा, रमन कोली समेत समस्त पार्टी पदाधिकारी, चीनी मिल कर्मचारी एवं अधिकारी गण उपस्थित थे।
Subscribe to my channel


