उत्तराखंडब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिरूद्रपुर

महापौर ने वार्ड 31 में किया 17.31 लाख की सड़क का शिलान्यास

The Mayor laid the foundation stone for a road worth Rs 17.31 lakh in Ward 31.

ब्यूरो रिपोर्ट… रामपाल सिंह धनगर

रूद्रपुर। विकास कार्यों को गति देते हुए महापौर विकास शर्मा ने वार्ड 31 मे देव शर्मा के घर से अशोक चौधरी के घर तक 17.61 लाख़ लागत की सड़क का नारियल फोड़कर एवं पूजा अर्चना के साथ शिलान्यास किया । इस अवसर पर वार्डवासियों ने महापौर का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत करते हुए उनका आभार व्यक्त किया।

 

महापौर विकास शर्मा ने कहा कि शहर में विकास कार्य जनभावनाओं के अनुरूप धरातल पर उतारे जा रहे हैं। इस सड़क का लोग वर्षों से इंतजार कर रहे थे। यह कार्य 17.61 लाख की लागत से किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नगर निगम का लक्ष्य केवल निर्माण कार्यों तक सीमित नहीं है, बल्कि प्रत्येक वार्ड में बेहतर सड़क, नाली, पेयजल, सफाई और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित कराना हमारी प्राथमिकता है।

महापौर ने कहा कि शहर को सुंदर और स्वच्छ बनाने के लिए निगम लगातार प्रयासरत है और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन में रूद्रपुर को कई महत्वपूर्ण योजनाओं की सौगात मिल चुकी है। आने वाले समय में और भी कई बड़ी परियोजनाएं धरातल पर उतरेंगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि विकास का यह सिलसिला थमने नहीं दिया जाएगा और जनता से किए गए हर वादे को पूरा किया जाएगा।

 

महापौर ने कहा कि नगर निगम की पहली बोर्ड बैठक में पारित प्रस्तावों को चरणबद्ध रूप से अमल में लाया जा रहा है। जनता को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ नगर निगम अब एक बहुआयामी संस्था के रूप में विकसित हो चुका है। आज निगम के माध्यम से वे सेवाएं भी प्रदान की जा रही हैं जिनके लिए पहले आम नागरिकों को कई विभागों के चक्कर लगाने पड़ते थे। श्रम कार्ड, पेंशन, राशन कार्ड, आधार कार्ड जैसी कई योजनाएं अब सीधे नगर निगम के दायरे में आ चुकी हैं, जिससे जनता को बड़ी राहत मिली है। निगम आने वाले समय में और भी जनसेवाओं की शुरुआत करने जा रहा है।

महापौर विकास शर्मा ने कहा कि जनता ने जिस भरोसे के साथ उन्हें सेवा का अवसर दिया है, उस विश्वास को वे कभी टूटने नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि सभी विकास कार्यों में पारदर्शिता और जनसहभागिता सुनिश्चित की जाएगी ताकि हर नागरिक को प्रगति और विकास का वास्तविक लाभ प्राप्त हो सके।

 

 

इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील ठुकराल, मंडल महामंत्री पारस चुघ, संदीप वाल्मीकि, नरेश मिश्रा ,विजय, रजनी कोली, मीरा मौर्या, शालू अग्रवाल, सुदेश रानी,देव शर्मा, जगदीश गुंबर, अमरिंदर सिंह , विजय कथूरिया, पीके मौर्य, के एस शर्मा,एम सी डे, निशांत शर्मा, योगेश अरोरा, जुगनू, हरिशंकर आर्या, विकास हसीजा आदि समेत तमाम लोग मौजूद थे।

Anita Pal

Related Articles

Back to top button