LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

थाना गोला पुलिस ने दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट के वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

 

रिपोर्ट डॉक्टर संजय कुमार पांडेय स्टेट हेड उत्तर प्रदेश मोबाइल नंबर 7376 32 6175

खीरी, 16 नवम्बर 2025।

जनपद खीरी में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना गोला पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। दुष्कर्म एवं पाक्सो एक्ट के गंभीर प्रकरण में वांछित चल रहे अभियुक्त धरमू पुत्र धनीराम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस अधीक्षक खीरी श्री संकल्प शर्मा के निर्देश और अपर पुलिस अधीक्षक खीरी के पर्यवेक्षण में, क्षेत्राधिकारी गोला के मार्गदर्शन तथा प्रभारी निरीक्षक थाना गोला के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

थाना गोला में पंजीकृत मु0अ0सं0 634/25, धारा 65(1)/351(3) बीएनएस एवं 3/4(2) पाक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त धरमू निवासी ग्राम अहमदाबाद ग्रन्ट, थाना गोला, जनपद खीरी को आज (16.11.2025) गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी को पकड़ने के बाद उसके विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण

नाम: धरमू पुत्र धनीराम

निवासी: ग्राम अहमदाबाद ग्रन्ट, थाना गोला, जनपद खीरी

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

1. निरीक्षक अपराध श्री संतोष कुमार, थाना गोला

2. कांस्टेबल विनय कुमार, थाना गोला

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button