देशबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

अणुव्रत विश्व भारती सोसायटी की राज्य प्रभारी डॉ. श्रीमती सुधा भन्साली का जसोल में हुआ गर्मजोशी से स्वागत

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

जसोल | 16 नवंबर 2025

अणुव्रत विश्व भारती सोसायटी की राजस्थान प्रभारी एवं जोधपुर संभाग की DR, डॉ. श्रीमती सुधा भन्साली आज जसोल पहुंचीं। श्री नाकोड़ाजी दर्शन के बाद दोपहर 2:30 बजे जसोल आगमन पर अणुव्रत समिति जसोल द्वारा उनका पारंपरिक स्वागत किया गया।

पुराने ओसवाल भवन में आयोजित स्वागत समारोह में समिति के अध्यक्ष श्री महावीरचंद सालेचा तथा वरिष्ठ सदस्य श्री भंवरलाल भन्साली (पूर्व सरपंच) ने अणुव्रत दुपट्टा पहनाकर एवं साहित्य भेंट कर सुधाजी का सम्मान किया।

इस अवसर पर सुधा भन्साली ने जसोल अणुव्रत समिति द्वारा संचालित नशा-मुक्ति अभियान, नैतिकता तथा सद्भावना से जुड़े जन-जागरण कार्यों की सराहना की। साथ ही उन्होंने आगामी वर्ष 2026 के अणुव्रत कैलेंडर एवं डायरी मंगाने का निवेदन भी किया।

सुधा भन्साली ने जसोल पारस भवन में भी दर्शन किए और स्थानीय समिति द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली। कार्यक्रम के दौरान श्री महावीरचंद सालेचा ने समिति की गतिविधियों से अवगत कराया, वहीं श्री भंवरलाल भन्साली ने विगत वर्षों में हुए सामाजिक और नैतिक जागरूकता कार्यों का संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम में अणुव्रत समिति के सदस्य एवं कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button