देशबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानस्वास्थ्य

चौहान ने किया 14 वीं बार रक्तदान

कृष्णा रक्तदान सेवा समिति के सदस्य कर रहे है रक्तदान

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

कृष्णा सेवा संस्थान अध्यक्ष धर्मेंद्र दवे ने बताया कि संस्थान विगत काफी वर्षो से समाज मे सेवा के विभिन्न क्षेत्रों मे कार्य कर रही है रक्तदान के क्षेत्र मे भी जरूरत मंदो को रक्त कि व्यवस्था करवाई जाती है।

संस्थान द्वारा स्थानीय नाहता जिला राजकीय चिकित्सालय में जरूरत मंद लोगों की मदद का संकल्प बरकरार रखते हुए कृष्णा खेल संस्थान के पूर्व अध्यक्ष रक्तदाता मुकेश सिंह चौहान ने 14 वीं बार रक्तदान कर निस्वार्थ सेवा की पुनः मिशाल कायम की।

 चौहान ने बताया कि रक्तदान न केवल सेवा कार्य है बल्कि मानव शरीर के उत्तम स्वास्थ्य एवं रक्त की नवीन कोशिकाओं के निर्माण में सहायक होता है। इसलिए हम सभी को समय समय पर स्वेच्छा से रक्तदान करते रहना चाहिए । इस अवसर पर कुलदीप सिंह सोढ़ा, अभिमन्यु, हितेंद्रसिंह, मांगीलाल खत्री मौजूद रहे ।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button