देशबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
बाड़मेर: जैन यूथ क्लब बालोतरा ने वंदे भारत पार्क में लगाए 3 नई बेंचें, सेवा भावना का अनूठा उदाहरण

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
बाड़मेर/बालोतरा:
सेवा और सामाजिक कार्यों में अग्रणी बाड़मेर जैन यूथ क्लब बालोतरा ने आज शहर के वंदे भारत पार्क में आमजन की सुविधा हेतु 3 नई बेंचें स्थापित कीं। क्लब की ओर से यह पहल पार्क में आने वाले लोगों को बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध कराने और जनसेवा के उद्देश्य से की गई।
कार्यक्रम के दौरान अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। वंदे भारत पार्क से जुड़े पवन जी नाहटा, सुरेश जी गोठी, अशोक जी चौपड़ा, साथ ही संयोजक महावीर जी भंडारी उपस्थित रहे।
बाड़मेर जैन यूथ क्लब के पुरूषोतम मालू, मंत्री अंकित मालू, दिलीप मालू, महावीर बोथरा, दीपक सेठिया, जितेंद्र भंसाली सहित कई सदस्य और सामाजिक कार्यकर्ता भी इस अवसर पर शामिल हुए।
जैन यूथ क्लब बालोतरा लंबे समय से सामाजिक गतिविधियों, जीव दया और मानव सेवा में सक्रिय भूमिका निभाता आ रहा है। बेंच लगाने की यह पहल भी उसी श्रृंखला का महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जिसे स्थानीय लोगों द्वारा सराहना मिल रही है।

Subscribe to my channel


