बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

बालोतरा जिला बनने के बाद विकास की संभावनाएं बढ़ी — NCLAT सदस्य नरेश सालेचा

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

बालोतरा।

महावीर इंटरनेशनल बालोतरा द्वारा महावीर सेवा सदन में आयोजित सम्मान समारोह में नेशनल कंपनी लॉ अपीलेट ट्रिब्यूनल (NCLAT) के सदस्य नरेश सालेचा ने कहा कि “बालोतरा जिला बनने के साथ ही रिफाइनरी के कारण क्षेत्र के विकास की विपुल संभावनाएं बढ़ गई हैं।” उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी जन्मभूमि पर गर्व है और वे जिले के विकास कार्यों में हर संभव सहयोग देंगे।

समारोह में महावीर इंटरनेशनल अपेक्स के पूर्व अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओम बांठिया ने स्वागत भाषण देते हुए सालेचा के रेलवे मंत्रालय में विशेष योगदान को रेखांकित किया। उन्होंने बताया कि सालेचा रेलवे मंत्रालय के वित्त विभाग के सदस्य भी रहे हैं और रेलवे के कई महत्वपूर्ण विकास कार्यों में उनकी अहम भूमिका रही है।

बांठिया ने बालोतरा रेलवे स्टेशन के आधुनिकीकरण पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु लिफ्ट की व्यवस्था, बाड़मेर–अहमदाबाद नियमित रेल सेवा, तथा बाड़मेर–मुंबई रेल सेवा को सप्ताह में तीन दिन संचालित करने का अनुरोध सालेचा से किया। इस पर सालेचा ने सकारात्मक प्रयास का आश्वासन दिया।

संरक्षक पारसमल भंडारी ने संस्था के 27 वर्षों से जारी सेवा कार्यों की जानकारी साझा की, जबकि समाजसेवी भंवरलाल दांणी ने बालोतरा के विकास में दिवंगत बच्छराज सैक्रेटरी के योगदान को याद करते हुए उनकी मूर्ति स्थापित करने का सुझाव रखा।

केंद्र अध्यक्ष जवाहरलाल हुंडिया ने अतिथियों के प्रति आभार जताते हुए कहा कि सालेचा का मार्गदर्शन भविष्य में भी संस्था को मिलता रहेगा।

इस अवसर पर जिला परिवहन अधिकारी भगवान जी गहलोत ने भी बालोतरा के विकास से संबंधित योजनाओं की जानकारी प्रदान की।

समारोह में जवेरीलाल मेहता, महावीर बोकाडिया, मोहम्मद यूसुफ भांतगर, गौतम दांती, चतुर्भुज रंगवाला, मदन जीनगर, भंवरलाल भंडारी, आनंद मेहता सहित कई सदस्यों ने नरेश सालेचा का सम्मान किया।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button