उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़शिक्षा

बाल दिवस पर आयोजित हुआ विज्ञान प्रदर्शनी 

श्री राम सहाय हायर सेकेंडरी स्कूल, थरौली, रूधौली, बस्ती

संवाददाता रोहित चौहान

 

बस्ती – चिल्ड्रेन डे के पावन अवसर पर श्री राम सहाय हायर सेकेंडरी स्कूल में एक भव्य विज्ञान प्रदर्शनी का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि उप-जिलाधिकारी एसडीएम रूधौली मनोज प्रकाश एवं विशिष्ट अतिथि भावेश पांडेय अध्यक्ष नेशनल एसोसिएशन ऑफ यूथ द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया।

मुख्य अतिथियों ने छात्रों द्वारा प्रस्तुत विज्ञान मॉडलों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, नवाचार, जिज्ञासा एवं आत्मविश्वास को विकसित करती हैं। इस प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य छात्रों में वैज्ञानिक सोच, व्यावहारिक ज्ञान, टीमवर्क तथा समस्या समाधान कौशल को बढ़ावा देना है। प्रदर्शनी में छात्रों ने भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, पर्यावरण विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी से संबंधित अनेक आकर्षक और ज्ञानवर्धक प्रयोग तथा मॉडल प्रस्तुत किए।कार्यक्रम के सफल संचालन एवं संपूर्ण व्यवस्था का दायित्व विद्यालय के प्रबंध निदेशक ओम शंकर पाण्डेय द्वारा संभाला गया। प्रदर्शनी में विद्यालय के छात्रों सेजल, अर्पिता, शौर्य पाण्डेय, सूर्य प्रताप यादव, प्रियांशी सिंह, सलोनी मिश्रा, श्रेया पाण्डेय, गरिमा, प्रतिभा मिश्र, काव्या मिश्रा, अंशिका पाण्डेय आदि ने अपने नवाचारी मॉडलों व कार्यशील परियोजनाओं से सभी को प्रभावित किया। कार्यक्रम में राजू पाण्डेय, राकेश शर्मा, गिरजेश भट्ट, अरविंद पाण्डेय, रविन्द्र चौधरी, नीलम गौड़ सहित रूधौली थाने का समस्त स्टाफ विशेष रूप से उपस्थित रहा।

साथ ही विद्यालय के सम्मानित शिक्षक रामचंद्र मिश्र शुभ सिंह भदौरिया, विवेक विश्वकर्मा, अंशिका सिंह, अब्दुल अहद, कृष्ण कुमार शुक्ला हिमांशु सोनी,आदि की उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। बच्चों के उत्साहवर्धन एवं प्रोत्साहन हेतु विद्यालय के प्रबंधक आनंद पाण्डेय तथा निदेशक विष्णु पाण्डेय ने छात्रों को सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button